पीएम श्री स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल बरमकेला में एनुअल फंक्शन पर बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

बरमकेला ***। ब्लॉक अंतर्गत पीएम श्री स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल बरमकेला में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का भव्य आयोजन हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सत्यभामा मनोहर नायक,उपाध्यक्ष राजू नायक, पार्षद सालिकराम नायक, पालक व प्राचार्य व स्टाफ शामिल हुए।
कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की पूजा अर्चना के साथ हुई। जिसके पश्चात भारतीय संस्कृति का निर्वहन करते हुए अतिथियों का स्वागत किया गया। जिसके पश्चात विद्यालय के बच्चों के द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सुंदर प्रस्तुति हुई।
मुख्य अतिथि श्रीमती सत्यभामा मनोहर नायक ने अपने उद्बोधन की शुरुआत बच्चों के गीत से करते हुए उनकी भावनात्मक एवं प्रेरणादायी प्रस्तुतियों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि बच्चों की कला और संदेश समाज को सकारात्मक दिशा देते हैं, शिक्षा को सिर्फ नौकरी का साधन न समझे, शिक्षा से कई महत्वपूर्ण प्रतिभा को हासिल की जा सकती है, प्रतिभावान विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।

राजू नायक उपाध्यक्ष नगर पंचायत बरमकेला ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सराहना की तथा उनकी प्रतिभा को उज्ज्वल भविष्य का आधार बताया। उन्होंने सफल आयोजन के लिए विद्यालय के प्राचार्य, शाला प्रबंधन समिति एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं को बधाई देते हुए अतिथि सत्कार के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
नरेश कुमार चौहान प्राचार्य ने कहा स्कूल का Annual Day शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों की रचनात्मक, सांस्कृतिक एवं कलात्मक प्रतिभाओं को मंच प्रदान करता है, जिससे बच्चों में आत्मविश्वास और नई ऊर्जा का संचार होता है।

इस कार्यक्रम में छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, नृत्य, नाटक और गायन के जरिए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। यह आयोजन छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के बीच तालमेल और हर्षोल्लास का एक यादगार अवसर बना।
इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य नरेश कुमार चौहान स्टॉफ, समस्त पेरेंट्स मौजूद रहे।



