सारंगढ़ बिलाईगढ़

अभ्यारण्य से अवैध पत्थर चोरी करते  ट्रैक्टर जब्त, वन विभाग की कार्रवाई

सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के अभ्यारण्य  क्षेत्र में अवैध पत्थर उत्खनन के खिलाफ वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ट्रैक्टर को रंगे हाथ पकड़ लिया। जानकारी के अनुसार झीलगिटार निवासी हरिहर जायसवाल का ट्रैक्टर अभयारण्य क्षेत्र से अवैध रूप से पत्थर निकालते हुए पकड़ा गया। यह कार्रवाई एसडीओ अंकित पांडेय के नेतृत्व में की गई।



वन विभाग की टीम को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि अभयारण्य क्षेत्र में चोरी-छिपे पत्थर निकासी की जा रही है। इसी सूचना के आधार पर छापामार कार्रवाई की गई, जिसमें मिलन भगत, चांठी पाली परिक्षेत्र के स्टाफ एवं अन्य कर्मचारियों की अहम भूमिका रही। टीम ने मौके पर पहुंचकर ट्रैक्टर को पत्थरों सहित जब्त कर लिया।

बताया जा रहा है कि हरिहर जायसवाल  हैं। मामले में वन अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर विधिवत कार्रवाई शुरू कर दी गई है। वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि अभयारण्य क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आगे भी ऐसी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button