छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़

भंवरपुर में पाइपलाइन व सड़क मरम्मत को लेकर NSUI ने सौंपा ज्ञापन

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के ग्राम भंवरपुर में जल जीवन मिशन अंतर्गत चल रहे पाइपलाइन विस्तार कार्य एवं सड़क मरम्मत की समस्या को लेकर NSUI ब्लॉक अध्यक्ष दुर्गेश पटेल ने संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कार्य में हो रही लापरवाही और धीमी प्रगति पर चिंता जताते हुए जल्द से जल्द समस्या के समाधान की मांग की।

बताया गया कि जल जीवन मिशन के तहत गांव में पाइपलाइन बिछाने का कार्य जारी है, लेकिन खुदाई के बाद सड़कों की उचित मरम्मत नहीं की गई है, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई स्थानों पर गड्ढे और कीचड़ के कारण दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।

इसके अलावा लोधिया से गिरहुरपाली प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अंतर्गत पूरेना गांव में सड़क की स्थिति जर्जर हो गई है। सड़क पर गड्ढों और उखड़े डामर के कारण वाहन चालकों और ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। दुर्गेश पटेल ने कहा कि सड़क मरम्मत में देरी होने से आम जनता को अनावश्यक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने अधिकारियों से मांग की कि पाइपलाइन कार्य पूर्ण होने के बाद सड़क की समुचित मरम्मत कराई जाए तथा पूरेना गांव की सड़क का भी शीघ्र सुधार किया जाए, ताकि ग्रामीणों को राहत मिल सके। अधिकारियों ने ज्ञापन प्राप्त कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button