सारंगढ़ बिलाईगढ़

उच्चभिठी में भाजपा नेता अरविंद खटकर का जन्मदिन हर्षोल्लास से मनाया गया

सारंगढ़–बिलाईगढ़ जिले के उच्चभिठी ग्राम में भाजपा नेता अरविंद खटकर का जन्मदिन बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया।  परम पूज्य बाबा गुरु घासीदास जी की पांच दिवसीय जयंती समारोह का, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणजन और आयोजन समिति के सदस्य उपस्थित थे। धार्मिक और सांस्कृतिक वातावरण के बीच ग्रामवासियों ने सामूहिक रूप से अरविंद खटकर को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर श्रीमती संतोषी देवी खटकर, सभापति जिला पंचायत सारंगढ़-बिलाईगढ़ एवं भाजपा जिला मंत्री के पति तथा पूर्व सभापति जिला पंचायत रायगढ़ अरविंद खटकर का फूल-मालाओं से स्वागत कर उनका सम्मान किया गया। ग्रामीणों ने उनके सामाजिक एवं जनसेवा कार्यों की सराहना करते हुए उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की।

कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि अरविंद खटकर सदैव क्षेत्र के विकास और जनकल्याण के लिए समर्पित रहे हैं। जन्मदिन के इस अवसर पर मिठाई वितरण किया गया तथा सभी ने मिलकर बाबा गुरु घासीदास जी के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। पूरे आयोजन में उत्साह और भाईचारे का वातावरण देखने को मिला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button