छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़

कबीर पंथ के 16वें प्रगटाचार्य पंथ श्री हुज़ूर उदित मुनि नाम साहेब के विधिवत चादर-तिलक समारोह पर मांस–मदिरा बिक्री बंद कराने कलेक्टर को सौंपा गया ज्ञापन

सारंगढ़–बिलाईगढ़। आज दिनांक 13 जनवरी 2026 को केडीवी मिशन जिला सारंगढ़–बिलाईगढ़ के प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर एक महत्वपूर्ण ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आगामी 23 जनवरी 2026 (बसंत पंचमी) के पावन अवसर पर कबीर पंथ के 16वें प्रगटाचार्य पंथ श्री हुज़ूर उदित मुनि नाम साहेब के विधिवत चादर-तिलक समारोह के दिन पूरे जिले में मांस एवं मदिरा की दुकानों को पूर्णतः बंद कराने की मांग की गई।



केडीवी मिशन ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि बसंत पंचमी कबीर पंथ समाज के लिए अत्यंत धार्मिक, आध्यात्मिक और नैतिक महत्व का पर्व है। इस दिन बड़ी संख्या में कबीर पंथी अनुयायी जिले सहित प्रदेश व अन्य क्षेत्रों से उपस्थित होते हैं। ऐसे पावन अवसर पर मांस और मदिरा की बिक्री सामाजिक सौहार्द, शांति एवं धार्मिक भावनाओं के प्रतिकूल मानी जाती है।

ज्ञापन में आग्रह किया गया कि जनभावनाओं का सम्मान करते हुए जिले की सभी मांस दुकानें, शराब दुकानें, बार एवं रेस्टोरेंट (जहां मदिरा परोसी जाती है) को 23 जनवरी 2026 को पूर्ण रूप से बंद रखने का आदेश जारी किया जाए, ताकि अहिंसा, सद्भाव और शांति का वातावरण बना रहे।

इस अवसर पर केडीवी मिशन जिला सारंगढ़–बिलाईगढ़ के जिला प्रतिनिधि बरदास मानिकपुरी, जिला महिला प्रतिनिधि पुनम मानिकपुरी, युवा प्रतिनिधि दिनेश दास, जिला परोपकारी दिलीप दास, जिला सलाहकार महंत ठंडा दास सहित कबीर पंथ समाज के गणमान्य कबीर पंथी जन उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में प्रशासन से मांग को स्वीकार कर आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button