रायगढ़

पुसौर में महिला खेल कूद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

जनपद अध्यक्ष,नगर पंचायत अध्यक्ष,जिला पंचायत सदस्य एवं मंडल अध्यक्षों की रही उपस्थिति

पुसौर : संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण छत्तीसगढ़ रायपुर के आदेशानुसार विकासखंड पुसौर में विकास खंड स्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन पुसौर के दर्राखार इंद्रप्रस्थ स्टेडियम में आज दिनांक 13 जनवरी 2026 को आयोजन के नोडल विकास खंड शिक्षा अधिकारी पुसौर शैलेष कुमार देवांगन के मार्गदर्शन में हुआ ।इस प्रतियोगिता में कुल 10 खेलों को सम्मिलित किया गया तथा खेल मे 02 आयुवर्ग 09-18 वर्ष और 18 से ऊपर 35 वर्ष के लगभग 350 प्रतिभागी शामिल होकर खेल भावना के साथ खेलते हुए खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किये।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अध्यक्ष जनपद पंचायत पुसौर हेमलता चौहान, अध्यक्षता मानी मोहित सतपथी अध्यक्ष नगर पंचायत पुसौर, लक्ष्मी जीवन पटेल जिला पंचायत सदस्य ,खीर मति चौहन उपाध्यक्ष एवं विशिष्ट अतिथियों के कर कमलों से माँ शारदे एवं छत्तीसगढ़ महतारी के शैल चित्रों पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात अतिथियों का पुष्पाहार से स्वागत किया गया।

पश्चात विकासखंड शिक्षा अधिकारी द्वारा स्वागत उद्बोधन के साथ महिला खेलकूद प्रतियोगिता के संबंध में संबोधित किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा अपने उद्बोधन में महिला सशक्तिकरण पर बात रखते हुए खेल के महत्व के बारे में बताते हुए अपने जीवन में एक खिलाड़ी के रूप में अपने अनुभव को साझा किये। कार्यक्रम को मानी सतपथी ,सतवीर सिंह ,मुक्तेश्वर पंडा , जेमिनी गुप्ता जी के द्वारा भी सम्बोधित किया गया।

आज के इस खेल प्रतियोगिता में प्रमुख रूप से अतिथियों में हेमलता चौहान अध्यक्ष जनपद पंचायत पुसौर, मानी मोहित सतपथी अध्यक्ष नगर पंचायत पुसौर, लक्ष्मी जीवन पटेल जिला पंचायत सदस्य, मुक्तेश्वर पंडा सभापति, कृष्णा प्रधान सभापति,जेमिनी गुप्ता मंडल अध्यक्ष पुसौर, संदीप पंडा मंडल अध्यक्ष कोड़ातराई, सतवीर सिंह जनपद सदस्य,विजय गुप्ता महामंत्री पुसौर, खित्तेश्वर गुप्ता महामंत्री कोड़ातराई, डिग्री पाईक महामंत्री, पीलीबाई साव जनपद सदस्य, यादव प्रसाद साव जनपद सदस्य, किशोर कसेर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष पुसौर, मोहित सतपथी वरिष्ठ भाजपा सदस्य, लक्ष्मी महिलाने,विंदिया चौहान के साथ विकास शिक्षा अधिकारी शैलेष देवांगन, बी आर सी शैलेंद्र मिश्रा, सहा विकास खंड शिक्षा अधिकारी मनीष सिन्हा, समस्त CAC, समस्त कार्यालय स्टॉफ, शिक्षक गण, व्यायाम शिक्षक गण, क्षेत्र के गणमान्य नागरिक एवं खिलाड़ी छात्राएं उपस्थित रहे। प्रतियोगिता समापन पश्चात विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण कर खेल प्रतियोगिता का विधिवत समापन किया गया। मंच संचालन भुनेश्वर चौहान सीएससी औरदा एवं तरन्नुम फातिमा व्याख्याता द्वारा किया गया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button