सारंगढ़ बिलाईगढ़

*भाजपा नेता कैलाश नायक का जन्मदिन हर्षोल्लास से मनाया गया*

बरमकेला : भाजपा मंडल लेंधरा के तत्वावधान में पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं वर्तमान जिला भाजपा संयोजक पंचायत प्रकोष्ठ कैलाश नायक का जन्मदिन अटल चौक लेंधरा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे और कैलाश नायक को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।


कार्यक्रम में कैलाश नायक के आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंटकर एवं गमछा पहनाकर उनका आत्मीय स्वागत किया। इसके बाद केक काटकर जन्मदिन मनाया गया। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उन्हें स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष चक्रधर पटेल, लेंधरा मंडल अध्यक्ष शारदा मालाकार, जिला पंचायत सदस्य सहोद्रा सिदार, मंडल महामंत्री दयाराम चौधरी, सोमनाथ गिरी गोस्वामी सरपंच संघ अध्यक्ष मोहन पटेल,निवर्तमान मंडल अध्यक्ष भूतनाथ पटेल,महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष ललिता पटेल,भोजराम पटेल,संजय चौधरी,पूर्व जनपद सदस्य जोतराम पटेल, रामरतन श्रीवास,संतोष पटेल,नारायण प्रधान, कार्तिक मालाकार, उत्तम नायक, लोचन पटेल, दयाराम पटेल, गोविन्द पटेल उमा पटेल, सुमन पटेल, वीरेंद्र पटेल, प्रेम पटेल, महेश पटेल सहित भाजपा के बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।।

Related Articles

Back to top button