# ग्राम नौघटा छैलफोरा में मां दुर्गा युवा समिति ने तीसरे वर्ष किया दुर्गा पूजा का आयोजन,

**सरिया।** सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के सरिया तहसील अंतर्गत ग्राम नौघटा के छैलफोरा में मां दुर्गा युवा समिति द्वारा लगातार तीसरे वर्ष मां दुर्गा पूजा का आयोजन किया गया। धार्मिक आस्था और उत्साह के साथ आयोजित इस कार्यक्रम में ग्रामवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पूजा के शुभारंभ अवसर पर निकाली गई कलश यात्रा में श्रद्धालुओं की सहभागिता देखने को मिली।
कलश यात्रा के दौरान गांव का वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के जयकारे लगाकर पूरे क्षेत्र को भक्तिरस से सराबोर कर दिया। आयोजन को सफल बनाने में मां दुर्गा युवा समिति के सदस्यों के साथ-साथ ग्रामवासियों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। सभी ने मिलकर धार्मिक आयोजन की तैयारियों और व्यवस्थाओं में सहयोग किया।
समिति के सदस्यों ने सामूहिक प्रयास और सहयोग की भावना के साथ दुर्गा पूजा का आयोजन किया। ग्रामीणों की सहभागिता से यह आयोजन गांव में धार्मिक एकता, सामाजिक सद्भाव और आपसी भाईचारे का संदेश दे रहा है। समिति द्वारा लगातार तीसरे वर्ष पूजा का आयोजन किया जाना क्षेत्र में धार्मिक परंपराओं के प्रति लोगों की आस्था को दर्शाता है।
इस आयोजन में समिति के सदस्य देवेंद्र डनसेना, महेंद्र डनसेना, गजेंद्र डनसेना, जितेंद्र पटेल, भुनेश्वर डनसेना, मोहित डनसेना, जीवन डनसेना, दीपक डनसेना, तरुण डनसेना, बजरंग डनसेना, जितेश डनसेना, राजकुमार कर्ष, किशोर राणा, रामकुमार पटेल, खेमनाथ पटेल, दिलीप पटेल, कृष्णा डनसेना, रमन डनसेना, विशाल पटेल, सोहन पटेल, विक्की सिदार, राजू डनसेना, लम्बोदर डनसेना, टंकाधर डनसेना, रामपाल सारथी, छबिलाल पटेल, रोहित डनसेना, आनंद राणा, कौशल डनसेना, किरण सिदार, रत्नाकर मांझी एवं प्रिंस डनसेना सहित अन्य ग्रामवासी उपस्थित रहे।




