विकसित भारत जी राम जी अभियान के तहत 96 ग्राम पंचायतो में ग्रामसभा में ग्रामीणों को किया जा रहा जागरूक

सारंगढ़–बिलाईगढ़ जिले में विकसित भारत जी राम जी अभियान के अंतर्गत ग्रामीणों को जागरूक करने का कार्य तेज़ी से किया जा रहा है। जिला कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे एवं जिला मुख्य कार्यपालन अधिकारी इंद्रजीत बर्मन के निर्देशानुसार तथा बरमकेला जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अजय कुमार पटेल के नेतृत्व से कार्यक्रम अधिकारी कमलेश मेहरा विभिन्न ग्राम पंचायतों में ग्राम सभाओं के माध्यम से लोगों को योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी जा रही है।

अभियान के दौरान ग्राम सभाओं में ग्रामीणों, किसानों एवं मजदूर वर्ग को विकसित भारत जी राम जी योजना के उद्देश्य, लाभ और नए प्रावधानों से अवगत कराया गया। ग्रामीणों को बताया गया कि इस योजना के अंतर्गत 125 दिनों का रोजगार उपलब्ध कराने का प्रावधान है, जिसमें मांग आधारित रोजगार दिया जाएगा और मजदूरी का भुगतान समय पर सुनिश्चित किया जाएगा। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में अधोसंरचना विकास, आजीविका संवर्धन और रोजगार सृजन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। रोजगार गारंटी बढ़कर ग्रामीण परिवारों को रोजगार की अधिक अवसर , ग्रामीण अर्थव्यवस्था का सशक्तिकरण ,
विकसित गांव से विकसित भारत की ओर
कार्यक्रम में यह भी जानकारी दी गई कि विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका मिशन के तहत नए कानूनों और जनकल्याणकारी प्रावधानों को लागू किया गया है, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत किया जा सके। ग्राम सभा के माध्यम से ग्रामीणों को योजनाओं से जुड़ने, आवेदन प्रक्रिया और लाभ लेने के तरीकों को सरल भाषा में समझाया गया।

इन कार्यों पर रहेगा फोकस
जल संरक्षण, सिंचाई ,जल स्रोतो का पुनजीवन, वाटर शेड विकास, भूजल, सिंचाई के क्षेत्र में भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।
पारदर्शिता एवं जवाब देही के लिए डिजिटललाइजेशन एवं टेक्नोलॉजी का उपयोग
26 दिसंबर को 96 ग्राम पंचायतों में भी ग्राम सभाएं आयोजित की गईं । कार्यक्रमों में संबंधित ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक एवं तकनीकी सहायक सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने अभियान की सराहना करते हुए इसे रोजगार और विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।
प्रशासन द्वारा यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रखने की बात कही गई है, ताकि अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा सके।



