छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़

*विकासखंड स्तरीय द्वितीय सोपान स्काउट गाइड जांच परीक्षा हुआ संपन्न*

बरमकेला :- विकासखंड शिक्षा अधिकारी सहायक जिला आयुक्त स्काउट नरेंद्र जांगड़े के निर्देशन में द्वितीय सोपान स्काउट गाइड जांच परीक्षा 16 जनवरी से 20 जनवरी 2026 तक निर्मला प्राथमिक/ पूर्व माध्यमिक शाला पंचधार सरिया में संपन्न हुआ। पांच दिवसीय प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य बच्चों का चरित्र निर्माण के साथ-साथ सर्वांगीण विकास करना था। जिसके लिए प्रतिदिन सुबह 5:00 बजे से जागरण 6:30 बजे बीपी सिक्स, व्यायाम, योग, मार्च पास्ट करवाया जाता था। 7:30 बजे स्वल्पाहार 8:30 बजे ध्वज शिष्टाचार उपरांत शिक्षण सत्र में नियम, प्रतिज्ञा, झंडा गीत, शिविर नियम, ऊंचाई,गहराई, चौड़ाई का अनुमान लगाना,आग के प्रकार, वन विद्या के अंतर्गत खोज के चिन्ह, हाथ के संकेत, सिटी के संकेत,पट्टी के प्रकार, स्कार्फ से पट्टी बनाना, स्ट्रेचर बनाना और विविध जीवन उपयोगी विषय वस्तु सिखायी जाती थी। साथ ही प्रतिदिन कैंप फायर के अंतर्गत समूह गायन समूह नृत्य फिजिकल डिस्प्ले के साथ मुख्य अतिथि विशिष्ट अतिथियों का आशीर्वचन होता था। अंत में रात्रि 10:00 बजे शयन के लिए जाते थे।


उद्घाटन समारोह की
मुख्य अतिथि हेडमिस्ट्रेस सुशीला केरकेट्टा ने सभी बच्चों को विनम्रतापूर्वक सीखने के लिए प्रेरित किया। विशिष्ट अतिथि राज्यपाल पुरस्कृत व्याख्याता राजेंद्र चौहान ने अनुशासन का महत्व बताया। जिला मुख्यालय आयुक्त पवन कुमार नायक ने स्काउट गाइड की भव्यता व विशालता को व्यक्त किया।
चतुर्थ दिवस ग्रैंड कैंप फायर में मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत पंचधार के भूतपूर्व सरपंच  मधु साहू जी ने बच्चों को अभिव्यक्ति की क्षमता विकसित करने के लिए प्रोत्साहित किया।  विशिष्ट अतिथि राज्यपाल पुरस्कृत शिक्षिका प्रियंका गोस्वामी ने नशा के दुष्प्रभाव को समझाते हुए नशा मुक्ति पर शपथ दिलायी, जिला संगठन आयुक्त लिंगराज पटेल ने निरंतर आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया,उपाध्यक्ष भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ बरमकेला श्रीराम नायक, अनुज चौधरी, मनमोहन सिंह पटेल, प्रमोद चौहान, शिविर संचालक राजा राम साहू ने विद्यार्थी के आवश्यक लक्षणों को श्लोक के माध्यम से बताकर  उसे पालन करने के लिए कहा। सहायक शिविर संचालक समय लाल काठे ने स्काउट के प्रथम नियम स्काउट विश्वसनीय होता है इस  नियम को तन मन से स्वीकार करते हुए अनुकरण करने पर परिवार व समाज में हमेशा  सम्मान व प्रसिद्ध मिलती है। जिससे जीवन में सफलता  कदम चूमने लगती है।
जांच परीक्षा के मुख्य परीक्षक हीरालाल पटेल सहायक परीक्षक रक्षपाल  साहा, राजेंद्र निषाद, डॉ सचिन सिंह,मेघनाथ चौहान, मोहित राम चौहान, विनोद कुमार सिदार, सुंदरलाल सिदार।
शिविर संचालक गाइड कुमारी सीमा साहू मुख्य परीक्षक श्रीमती त्रिवेणी रात्रे सहायक परीक्षक श्रीमती चंद्रिका बाघ, श्रीमती फूल कुमारी पटेल क्वार्टर मास्टर रोशन कुमार साहू के सानिध्य में प्रशिक्षण पूर्ण रूपेण सफल रहा सभी बच्चों ने बड़े उत्साह और आनंद के साथ राज्य पुरस्कार तक जाने के लिए समर्थ हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button