
उलखर–कोसीर ब्लॉक के ग्राम रामभांठा (चाँटीपाली) में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आदरणीय दीपक बैज जी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी सारंगढ़–बिलाईगढ़ द्वारा “मनरेगा बचाव संग्राम” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने मनरेगा कार्यस्थल पर पहुँचकर मजदूर भाई-बहनों का हालचाल जाना और उनसे सीधे संवाद किया।

इस दौरान मजदूरों ने मनरेगा से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को खुलकर सामने रखा। मजदूरी भुगतान में देरी, पर्याप्त कार्य उपलब्ध न होना, काम के दिनों में कटौती, ऑनलाइन हाजिरी की दिक्कतें तथा श्रमिक अधिकारों के उल्लंघन जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। कांग्रेस नेताओं ने मजदूरों की बातों को गंभीरता से सुना और भरोसा दिलाया कि उनकी मांगों और समस्याओं को शासन-प्रशासन तक मजबूती से उठाया जाएगा।
लोकप्रिय विधायक उत्तरी गनपत जांगड़े और जिला अध्यक्ष तारा देवांगन अपने सिर में टोकरी पकड़ कर सरकार के योजना का विरोध किया गया है।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष तारा देवांगन ने कहा कि मनरेगा गरीबों और ग्रामीण मजदूरों की जीवनरेखा है, लेकिन वर्तमान सरकार की नीतियों के कारण यह योजना कमजोर हो रही है। कांग्रेस पार्टी मनरेगा को बचाने और मजदूरों के हक की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रदेश प्रतिनिधि श्री सूरज तिवारी जी एवं अन्य नेताओं ने भी मजदूर हितों की रक्षा के लिए एकजुट संघर्ष का आह्वान किया।

कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कोसीर सतीश श्रीवास सारंगढ़ अध्यक्ष राकेश पटेल, नगर अध्यक्ष रामनाथ सिदार, जिला महामंत्री गोल्डी नायक, जिला पंचायत सदस्य विनोद भारद्वाज, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष शुभम वाजपेयी सहित अनेक वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में मजदूर भाई-बहन उपस्थित रहे।
✊ कांग्रेस ने पुनः दोहराया कि मजदूरों के हक की लड़ाई में वह सदैव उनके साथ खड़ी है।



