बिलासपुर/बिलासपुर जिले के सिरगिट्टी थाना इलाके में शर्मसार कर देने वाली घटना समाने आई है, जिसमे एक वहशी दरिंदे ने 3 साल की मासूम को अपनी हवस का शिकार बना लिया है, ये घटना 6 बजे के करीब की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार सिरगिट्टी थाना इलाके में एक अज्ञात आरोपी ने 3 साल की बच्ची के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया है।वही मासूम को गंभीर हालत में सिम्स में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान मासूम में दम तोड दिया, दिल को झकझोर देने वाली इस घटना से क्षेत्र के लोगों में खासा आक्रोश है, वही पुलिस इस मामले में गंभीरता दिखाते हुए आरोपी की तलाश में जुट गई। यह घटना बन्नाक चौक के पास की बताई जा रही है वहीं इस घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग थाने पहुंचकर हंगामा करने लगे थे। वही पुलिस विभाग के अधिकारियों ने जानकारी दी की घटना को अंजाम देने वाले नाबालिक आरोपी को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
Related Articles
*मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिलासपुर के पास हुई ट्रेन दुर्घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया*
November 4, 2025
भारतीय डाक विभाग की भर्ती में बोनस मार्क्स विवाद, सैकड़ों अभ्यर्थियों का चयन नहीं हुआ है।
March 29, 2025
Leave a Reply
Check Also
Close

