
रायपुर/आज दिनांक 26 नवंबर 2025, दिन बुधवार को शासकीय नवीन महाविद्यालय कुसमरा, जिला रायगढ़ (छत्तीसगढ़) में संविधान दिवस बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय की नोडल अधिकारी श्रीमती डॉ. तेजेश्वरी मांडवी (सहा. प्रा. गणित) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। साथ ही रासेयो कार्यक्रम अधिकारी ईश्वर प्रसाद साहू (सहा. प्रा. वनस्पति), IQAC प्रभारी श्री वैभव पारा (सहा. प्रा. अंग्रेजी) तथा महाविद्यालय के समस्त अधिकारी-कर्मचारी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) एवं राजनीति शास्त्र विभाग के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।
राजनीति शास्त्र विभाग के अतिथि सहायक प्राध्यापक श्री देवकुमार चौहान ने कार्यक्रम का सुचारू संचालन किया। उन्होंने संविधान का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत करते हुए बताया कि किसी भी देश के लिए संविधान का होना कितना आवश्यक है तथा संविधान दिवस मनाने के पीछे भारत सरकार का उद्देश्य क्या है।
मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित श्रीमती अनीता पटेल (सहा. प्रा. समाजशास्त्र) और श्री ईश्वर प्रसाद साहू ने संविधान के महत्व, उसके मूल्यों और व्यक्तित्व तथा राष्ट्र निर्माण में इसकी भूमिका पर प्रकाश डाला।
महाविद्यालय की नोडल अधिकारी श्रीमती डॉ. तेजेश्वरी मांडवी ने सभी छात्रों और स्टाफ को संविधान की शपथ दिलाई तथा संविधान और राष्ट्र के प्रति आस्था एवं निष्ठा बनाए रखने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी संकायों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और संविधान के आदर्शों के अनुरूप जीवन जीने की शपथ ली।
कार्यक्रम के अंत में रासेयो कार्यक्रम अधिकारी आई. पी. साहू ने सभी को कार्यक्रम में उपस्थित होने के लिए आभार व्यक्त किया।



