छत्तीसगढ़बरमकेलासारंगढ़ बिलाईगढ़

मोना माडर्न स्कूल बरमकेला के छात्र हेमंत पटेल सीजी बोर्ड 10वी के मेरिट लिस्ट में,

डोंगरीपाली वनांचल के आमापाली के निवासी है हेमंत,

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला में किया टॉप,

सारंगढ़,

सारंगढ़–बिलाईगढ़ जिले के बरमकेला ब्लॉक के प्रसिद्ध स्कूल मोना माडर्न स्कूल बरमकेला के कक्षा 10वीं के छात्र हेमंत पटेल ने 97.5% अंकों के साथ जिले में टॉप करते हुए प्रदेश के मेरिट लिस्ट में 10वां स्थान प्राप्त किया है। हेमन्त पटेल बरमकेला के आमापाली गांव का निवासी है। उनके माता पिता कृषक है। अपनी शानदार मेहनत और दृढ़ निश्चय के बदौलत हेमंत को यह उपलब्धि हासिल हुआ है।

मोना मॉडर्न स्कूल बरमकेला के डायरेक्टर अमितेश केशरवानी ने इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए हेमंत पटेल को बधाई प्रदान किया है। उन्होंने इस सफलता का श्रेय छात्र की मेहनत और शिक्षकों तथा माता पिता के मार्गदर्शन को देते हुए हेमंत पटेल के उज्जवल भविष्य की कामना की है। हेमंत पटेल ने बताया कि 11वी में वह कामर्स विषय लेना चाहता है तथा भविष्य में वह आगे चलकर सीए बनना चाहता है। डोंगरीपाली वनांचल के गांव आमापाली के निवासी हेमंत पटेल की माता ने 8वी तक की शिक्षा प्राप्त किया है वही हेमंत पटेल के पिता भगवानदास ने 12वी तक की पढ़ाई किया है लेकिन उनके पढ़ाई को लेकर माता-पिता ने कोई कसर नही छोड़ी है। हेमंत ने बताया कि वह प्रतिदिन लगभग 7-8 घंटे की पढ़ाई करता था तथा उनकी सफलता में स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाओ का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। अपनी सफलता का श्रेय हेमंत ने माता-पिता के साथ स्कूल के शिक्षको को दिया है। स्कूल के प्राचार्य तथा डायरेक्टर अमितेश केशरवानी के मोटिवेशनल संबंधी बातो को बताते हुए हेमंत ने बताया कि लगातार उनको बोर्ड परीक्षा मे अच्छे नंबर लाने  और कड़ी मेहनत करने के लिये प्रेरित करते रहे।



         वनांचल क्षेत्र का पहला मेरिट विद्यार्थी है हेमंत पटेल

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला में कक्षा 10वी में पहला स्थान प्राप्त करने वाला हेमंत पटेल बरमकेला विकासखंड़ के डोंगरीपाली वनांचल के आमापाली गांव का निवासी है। वनांचल क्षेत्र में प्रतिभाओ को उचित अवसर प्रदान करने पर प्रदेश में अपना नाम टापरो में रखने की मंशा रखने वाले हेमंत पटेल ने दिखा कि प्रतिभा किसी की मोहताज नही होती है। हेमंत की सफलता पर उनके पिता भगवानदास भी काफी गदगद है। उन्होने बताया कि भले ही उन्होने 12वी तक की पढ़ाई किया है तथा खेती किसानी का काम करते है लेकिन लगातार हेमंत की मेहनत से लग रहा था कि बोर्ड परीक्षा में उनका शानदार रिजल्ट आयेगा।

स्कूल प्रबंधन तथा बीईओ ने किया सम्मानित

सीजी बोर्ड की 10वी की परीक्षा में मेंरिट में दसवां स्थान प्राप्त करने वाला विद्यार्थी हेमंत पटेल की इस सफलता पर स्कूल परिवार ने अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया। इस आयोजन में प्रतिभावान छात्र हेमंत पटेल का अभिनंदन किया गया। पटाखो के साथ उनका स्वागत किया गया। विकासखंड़ शिक्षा अधिकारी मुकेश कुर्रे तथा बीआरसीसी राजकमल पटेल ने मुंह मीठा कराकर तथा बुके पकड़ाकर प्रतिभावान छात्र हेमंत का सम्मान किया। वही समाजसेवक रतन शर्मा ने शाल और श्रीफल के साथ हेमंत पटेल का अभिनंदन किया। पत्रकार मोहन नायक, भवानी नायक, भाजपा नेता उज्जवल मिरी, आलोक पटेल ने पुष्पगुच्छ के साथ प्रतिभावान छात्र का उत्साह बढ़ाया। समाजसेवी रतन शर्मा ने मोना माडर्न स्कूल के डायरेक्टर अमितेश केशरवानी का सम्मान करते हुए उनको भी शाल और श्री फल से अभिनंदन करते हुए बरमकेला क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में विशेष योगदान प्रदान करने के लिये उनका कार्य को सराहा। इस अवसर पर काफी संख्या में स्कूल स्टाफ उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button