Blog

पवन नायक बने कांग्रेस के जिला सचिव, संगठन में मिली नई जिम्मेदारी

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष और जिला अध्यक्ष के निर्देश पर जारी सूची में ऊर्जावान युवा नेता पवन नायक को जिला सचिव का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। उनकी नियुक्ति से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।

पवन नायक लंबे समय से कांग्रेस संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। विभिन्न आंदोलनों, जनहित के मुद्दों और संगठनात्मक गतिविधियों में उनकी अग्रणी भागीदारी रही है। कार्यकर्ताओं के बीच उनकी मजबूत पकड़ और सक्रियता को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन पर भरोसा जताया है।

जिला कार्यकारिणी के गठन के बाद कार्यकर्ताओं का मानना है कि पवन नायक के अनुभव और नेतृत्व क्षमता से संगठन को नई मजबूती मिलेगी। आगामी कार्यक्रमों और चुनावी तैयारियों में भी उनकी भूमिका महत्वपूर्ण रहने की उम्मीद जताई जा रही है।

नवनियुक्त पदाधिकारियों ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए संगठन को मजबूत बनाने, जनसमस्याओं के समाधान और कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया है।

पूर्व विधायक प्रकाश नायक और ताराचंद देवांगन के बेहद करीबी जाने जाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button