छत्तीसगढ़रायगढ़

किरोड़ीमल कॉलेज मुख्य द्वार के सामने स्पीड ब्रेकर व कैमरा लगाने की मांग, एबीवीपी ने सौंपा ज्ञापन

रायगढ़। जिले के अग्रणी शैक्षणिक संस्थान किरोड़ीमल कला एवं विज्ञान महाविद्यालय के मुख्य द्वार के सामने लगातार घटित हो रही सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए एबीवीपी इकाई द्वारा आज नगर निगम कार्यालय पहुंचकर आयुक्त को एक महत्वपूर्ण ज्ञापन सौंपा गया।

एबीवीपी प्रतिनिधियों ने बताया कि कॉलेज के मुख्य प्रवेश द्वार के सामने से विभिन्न दिशाओं में जाने वाला मार्ग अत्यधिक व्यस्त रहता है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, राहगीर और वाहन इस मार्ग से गुजरते हैं। तेज रफ्तार वाहनों के कारण आए दिन दुर्घटनाओं की स्थिति बनती रहती है, जिससे विद्यार्थियों की सुरक्षा को गंभीर खतरा उत्पन्न हो रहा है।



इसी संदर्भ में एबीवीपी ने नगर निगम से मांग की है कि कॉलेज मुख्य द्वार के सामने तत्काल प्रभाव से स्पीड ब्रेकर का निर्माण कराया जाए, ताकि वाहन गति नियंत्रित हो सके और दुर्घटनाओं पर रोक लगाई जा सके। साथ ही सुरक्षा और निगरानी को ध्यान में रखते हुए यहां सीसीटीवी कैमरा लगाए जाने की भी मांग की गई है।

एबीवीपी के पदाधिकारियों ने कहा कि यह क्षेत्र शहर का महत्वपूर्ण छात्र क्षेत्र है, ऐसे में विद्यार्थियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो संगठन को उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा।

ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख रूप से डिग्री कॉलेज इकाई के मंत्री दिव्यांशु साहू सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button