छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़

96 ग्राम पंचायतों में मनाया गया रोजगार दिवस, कोकबहल में तालाब गहरीकरण स्थल पर हुआ आयोजन

सारंगढ़–बिलाईगढ़ जिले में रोजगार दिवस के अवसर पर जनपद पंचायत बरमकेला अंतर्गत कुल 96 ग्राम पंचायतों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज दिनांक 07 जनवरी 2026 को ग्राम पंचायत कोकबहल में मनरेगा अंतर्गत चल रहे तालाब गहरीकरण कार्यस्थल पर रोजगार दिवस एवं आवास दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों को रोजगार योजनाओं, आवास योजनाओं एवं आजीविका से जुड़े अवसरों की जानकारी देना रहा।



कार्यक्रम के दौरान कार्यस्थल पर उपस्थित श्रमिकों और ग्रामीणों को QR कोड स्कैन कराकर शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी डिजिटल माध्यम से उपलब्ध कराई गई। इसके साथ ही आजीविका डबरी योजना पर विस्तार से चर्चा की गई, जिसमें बताया गया कि इस योजना के माध्यम से ग्रामीण परिवार किस प्रकार मत्स्य पालन, सिंचाई एवं कृषि आधारित आय के साधनों को बढ़ाकर अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत कर सकते हैं।

कार्यक्रम में विकसित भारत जी राम जी अभियान के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई। अधिकारियों एवं पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा ग्रामीणों को इस अभियान के तहत स्वच्छता, आत्मनिर्भरता, डिजिटल साक्षरता और सरकारी योजनाओं से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया।

साथ ही अन्य हितग्राहियों को आजीविका डबरी से होने वाले लाभों के बारे में बताया गया और उन्हें योजना का लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया। ग्रामीणों ने भी उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में भाग लिया और योजनाओं के प्रति रुचि दिखाई।

इस आयोजन से ग्रामीणों में रोजगार, आवास और आजीविका से जुड़ी योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ी है तथा आत्मनिर्भर ग्राम निर्माण की दिशा में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button