बरमकेलासारंगढ़ बिलाईगढ़

वन विभाग की तत्परता से सुरक्षित बचाया गया मयूर, गोमार्ड अभ्यारण में छोड़ा गया

बरमकेला। वन परिक्षेत्र सारंगढ़ के सर्किल बरमकेला अंतर्गत मारोदरहा परिसर में एक मयूर पक्षी के वन क्षेत्र से भटककर गांव पहुंचने का मामला सामने आया। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 09 मई 2026 को शाम लगभग 7:45 बजे ग्राम मारोदरहा के स्कूल के पास एक मयूर पक्षी दिखाई दिया, जिसे देखकर ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना गांव के उप सरपंच दिनेश कुमार डनसेना को दी। उप सरपंच द्वारा बिना देर किए वन विभाग को सूचना प्रदान की गई।

सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम सक्रिय हुई और सर्किल स्टॉफ बरमकेला तत्काल मौके पर पहुंचा। वन अमले ने सावधानीपूर्वक मयूर पक्षी को सुरक्षित अपने संरक्षण में लिया। जांच के दौरान मयूर पूरी तरह स्वस्थ एवं सुरक्षित पाया गया। इसके बाद वन मंडल अधिकारी सारंगढ़-बिलाईगढ़ के निर्देशानुसार दिनांक 10 मई 2026 को मयूर पक्षी को गोमार्ड अभ्यारण बरमकेला में प्राकृतिक वातावरण के बीच सुरक्षित छोड़ दिया गया।



इस दौरान वन विभाग के भूषण प्रसाद सिदार डिप्टी रेंजर, प्रकाश खूंटे बीएफओ मारोदरहा, डमरूधर पटेल तथा रामप्रसाद की विशेष भूमिका रही। वन विभाग की तत्परता और संवेदनशीलता की ग्रामीणों ने सराहना की है। ग्रामीणों ने कहा कि वन्य जीवों की सुरक्षा और संरक्षण के लिए वन विभाग लगातार बेहतर कार्य कर रहा है, जिससे वन्य प्राणियों को सुरक्षित वातावरण मिल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button