रायगढ़

डैम किनारे निर्वस्त्र हालत में मिली युवती की लाश, हत्या की आशंका से सनसनी

पूंजीपथरा क्षेत्र में सनसनी, युवती की हत्या कर पहचान मिटाने की आशंका

पूंजीपथरा थाना क्षेत्र के तुमिडीह स्थित डैम किनारे मंगलवार शाम एक अज्ञात युवती का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। युवती का शव निर्वस्त्र अवस्था में संदिग्ध हालात में पड़ा मिला, जिसके बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका की उम्र लगभग 20 से 25 वर्ष के बीच बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने शव देखकर तत्काल पूंजीपथरा पुलिस को सूचना दी। सूचना पर थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई पूरी की तथा पोस्टमार्टम के लिए घरघोड़ा अस्पताल भेज दिया है। मृतका की पहचान के लिए आसपास के थाना क्षेत्रों में सूचना प्रसारित की गई है।

प्रारंभिक जांच में युवती के गले और पीठ पर धारदार हथियार से वार के निशान पाए गए हैं। वहीं चेहरे को पत्थर से कुचलने की आशंका भी जताई जा रही है, जिससे हत्या के बाद पहचान छिपाने की कोशिश मानी जा रही है। घटनास्थल के आसपास युवती के कपड़े फेंके होने की संभावना भी पुलिस जता रही है।

फिलहाल पुलिस ने हत्या का मामला मानते हुए जांच शुरू कर दी है और अज्ञात आरोपियों की तलाश जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button