रायपुर

दक्षिण अबूझमाड़ में नक्सली मुठभेड़: दो महिलाओं सहित चार नक्सली ढेर

नारायणपुर: दक्षिण अबूझमाड़ क्षेत्र में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच जारी मुठभेड़ में अब तक दो महिलाओं सहित चार नक्सलियों को मार गिराया गया है। सुरक्षाबलों ने इस ऑपरेशन में एके-47, एसएलआर राइफल जैसे कई आधुनिक हथियार भी बरामद किए हैं।
जानकारी के अनुसार, चारों जिले दंतेवाड़ा, नारायणपुर, बस्तर और कोंडागांव की डीआरजी और एसटीएफ की संयुक्त पार्टी ने दक्षिण अबूझमाड़ में नक्सल विरोधी सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। 4 जनवरी की शाम से ही सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच लगातार मुठभेड़ चल रही है।

सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों को दो महिला नक्सलियों सहित चार नक्सलियों के शव मिले हैं। मृत नक्सलियों की पहचान की जा रही है। मौके से बड़ी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद हुआ है।
सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों की ओर से किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button