नौघटा में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, मेधावी विद्यार्थियों को मिली साइकिल

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के ग्राम नौघटा में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती संगीता विरेंद्र पटेल ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद राष्ट्रगान हुआ और उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने देश के वीर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन किया।

कार्यक्रम में भाजपा जिला पंचायत उपाध्यक्ष अजय जवाहर नायक विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं बीडीसी श्रीमती पूजा संतोष चौहान सहित उपसरपंच, सभी पंचगण, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नौघटा स्कूल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए साइकिल प्रदान की गई। कक्षा 5वीं में 94.50 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली दिव्या सिदार, पिता शिवलाल सिदार
एवं माता गौरी सिदार तथा कक्षा 8वीं में 94.00 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली रीता सिदार, पिता हेमकुमार सिदार एवं माता कुमारी सिदार को सरपंच श्रीमती संगीता विरेंद्र पटेल एवं
जिला पंचायत उपाध्यक्ष अजय जवाहर नायक द्वारा साइकिल प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान सभी पंचगण एवं गुरुजनों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।
इसके साथ ही गांव के स्कूल में बालिका शौचालय निर्माण के लिए सरपंच संगीता विरेंद्र पटेल एवं
जिला पंचायत उपाध्यक्ष अजय जवाहर नायक ने विधिवत भूमि पूजन किया। इस अवसर पर बीडीसी पूजा संतोष चौहान, पंचगण एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने बालिका शौचालय निर्माण को शिक्षा एवं स्वच्छता की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।



