सारंगढ़ बिलाईगढ़

जंगल में शिकार के फंदे में  दो युवक  वन विभाग मामले की जांच में जुट गई है।

बरमकेला: जिले के बरमकेला ब्लाक अंतर्गत ग्राम कलगाटार स्थित दमघटीन मंदिर के पास एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। अज्ञात व्यक्तियों द्वारा जंगली सुअर के शिकार के लिए बिछाए गए 33kb के इलेक्ट्रिक वायर में दो युवक फंस गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक युवक कलगाटार का निवासी किशोर कुमार बरीहा (पिता रामसिंग बरीहा) है, जबकि दूसरे युवक के बारे में बताया जा रहा है कि वह एक बोरवेल मशीन में काम करता था। दोनों ही युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच में जुट गई है। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि इन युवकों को बिजली के झटके लगे या अन्य कोई कारण है।
ग्रामीणों में इस घटना को लेकर काफी रोष है। उन्होंने प्रशासन से दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही, उन्होंने वन विभाग से इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने का आग्रह किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button