
आकर्षक दुर्गा पंडालों का संघ करेगा सम्मान,
वृक्षारोपण व पत्रकार सम्मान कार्यक्रम का होगा आयोजन
बरमकेला न्यूज़/ बरमकेला विश्राम गृह में आज श्रमजीवी पत्रकार संघ के ब्लॉक इकाई की विस्तारित बैठक ब्लॉक अध्यक्ष कबीर दास मानिकपुरी ने आहूत की जिसमें संघ के जिला के अध्यक्ष गोल्डी नायक कोषाध्यक्ष केदार अली एवं सारंगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष गोपेश रंजन द्विवेदी विशेष रूप से शामिल हुए। बरमकेला ब्लाक अध्यक्ष कबीर दास एवं पत्रकार साथियों ने जिला अध्यक्ष और तमाम पदाधिकारी का आदमी अभिवादन किया जिला अध्यक्ष गोल्डी नायक ने बैठक को संबोधित करते हुए सभी पत्रकार साथियों का स्वागत करते हुए कहा श्रमजीव पत्रकार संघ जिसे हर माह निरंतर जिला इकाई और ब्लॉक इकाइयों की मासिक बैठक आहूत की जाती है। जिसमें महीना भर की जनहित और सामाजिक कार्यों का ब्यौरा तैयार कर कार्यक्रमों की कार्यवाही प्रस्तावित की जाती है साथ ही आपसी में बैठक के दरमियान आपसी सामंजस और भाईचारा भी बना रहता है। बैठक के दरमियान जिला सचिव अश्वनी साहू को बरमकेला ब्लाक का प्रभारी नियुक्त किया गया और युवा पत्रकार साथी हमेंद्र पटेल को संघ का प्रेस आईडी कार्ड प्रदान किया गया। आगामी समय में ब्लॉक जिला प्रदेश इकाइयों में होने वाले कार्यक्रमों मैं पत्रकार साथी बढ़ – चढ़कर हिस्सा लेंगे
जनहित के मुद्दों को लेकर पत्रकार हित में और सामाजिक कार्यों को लेकर हमारी कार्यशैली निरंतर गतिनात्मक रहेगी। आप सभी साथियों का आभार। बैठक को सर्वप्रथम संबोधित करते हुए वरिष्ठ पत्रकार मोहन नायक ने पत्रकारिता के क्षेत्र में एक जूटता बनाए रखने, बरमकेला इकाई के द्वारा जनहित और सामाजिक कार्यों के अगुवाई करने पर विचार रखा, जिसका जिले के उपाध्यक्ष प्रदीप पटेल ने समर्थन किया। युवा पत्रकार व उपाध्यक्ष स्वर्णा भोई ने वनांचल क्षेत्र में वृक्षारोपण कार्यक्रम आहूत करने का प्रस्ताव रखा, जिसे ब्लॉक अध्यक्ष वह सभी पदाधिकारीयो ने समर्थन किया। इस दिशा में नगरी क्षेत्र में दुर्गा उत्सव के पावन अवसर पर दुर्गा समितियां द्वारा आकर्षक और विधि विधान से पूजा अर्चना कर रहे दुर्गा पंडालो को सम्मानित करने का प्रस्ताव रखा गया, वही संघ में पूर्व में जुड़े एक पदाधिकारी के कार्यशैली की शिकायत और अनुशासनात्मक कार्यवाही पर भी चर्चा हुई , जिसे तत्काल निष्कासित करने और संघ का प्रेस आईडी कार्ड जप्त करने की भी प्रस्ताव रखी गई। बैठक में एक ग्राम पंचायत के सरपंच की कार्यप्रणाली और उसकी शिकायत तथा 40 के कार्यवाही पर पुणे जिले के वरिष्ठ अधिकारियों को ज्ञापन देने और नियम अनुरूप तत्काल कड़ी कार्रवाई करने जैसे विषयों पर प्रस्ताव रखे गए।
बरमकेला क्षेत्र में हो रहे अवैध वसूली को लेकर भी चर्चा किया गया।
उक्त बैठक में जिला अध्यक्ष गोल्डी नायक, प्रदीप पटेल जिला उपाध्यक्ष केदार अली जिला कोषाध्यक्ष मोहन नायक संरक्षक, गोपेश रंजन द्विवेदी ब्लॉक अध्यक्ष सारंगढ़, अश्वनी साहू बरमकेला प्रभारी, कबीर दास मानिकपुरी ब्लॉक अध्यक्ष बरमकेला, राजू नायक, स्वर्ण भोई, अजय साहू, हेमेंद्र पटेल, गजानंद निषाद, संजय चौधरी,आदि पत्रकार साथी शामिल रहे।
छत्तीसगढ़ प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के बैनर तले बरमकेला ब्लॉक में महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में संगठन को और मजबूत करने तथा प्रदेश स्तर पर होने वाले आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा जिला अध्यक्ष गोल्डी नायक ने की। पत्रकारों से संगठनात्मक एकजुटता बनाए रखने पर जोर देते हुए कहा कि श्रमजीवी पत्रकार संघ न सिर्फ पत्रकारों के अधिकारोकी आवाज उठाता है, बल्कि सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में भी अग्रणी भूमिका निभाता है। उन्होंने आगामी दिनों में आयोजित होने व
आने वाले समय में पत्रकारों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा ताकि उनकी मेहनत और योगदान को समाज के सामने रखा जा सके। इसके साथ ही वृक्षारोपण कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा, जिससे पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जा सके।



