
सारंगढ़/मीत डिजिटल एंड स्मार्ट स्कूल, लोधिया बरमकेला के शिक्षकों ने दीपावली के मौके पर बच्चों को पटाखों के खतरों से अवगत कराने के लिए एक विशेष प्रस्तुति दी। दीपावली पर अक्सर बच्चे पटाखे जलाने के लिए उत्साहित होते हैं, लेकिन बाजार में ऐसे कई पटाखे होते हैं, जो सही तरीके से इस्तेमाल न करने पर गंभीर दुर्घटनाओं का कारण बन सकते हैं।
इस प्रस्तुति में शिक्षकों ने बच्चों को पटाखों से होने वाले खतरों को दिखाया, जिसमें पटाखों के जलने पर हाथों में चोट और ब्लीडिंग की संभावनाओं को समझाया गया। शिक्षकों का यह प्रयास बच्चों को पटाखों से सुरक्षित दूरी बनाकर त्योहार मनाने के लिए प्रेरित करता है, ताकि वे दीपावली का आनंद बिना किसी दुर्घटना के ले सकें।




