छत्तीसगढ़ के पांच खबर देखिए खास रिपोर्ट में 1/गैंगस्टर अमन साहू को आज कोर्ट में किया जाएगा पेश..2/ भाजपा प्रत्याशी की घोषणा जल्द 3/रायपुर दक्षिण में कार्यकर्ताओं को रिचार्ज करेगी कांग्रेस..4/पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आज महाराष्ट्र दौरा..5/हसदेव को लेकर सियासत तेज..
भाजपा प्रत्याशी की घोषणा जल्द दिल्ली में केंद्रीय चुनाव समिति की कल हो सकती है बैठक.. बैठक के बाद रायपुर दक्षिण से प्रत्याशी के नाम पर लग सकती है मुहर.. प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय बैठक में होंगे शामिल..
रायपुर दक्षिण में कार्यकर्ताओं को रिचार्ज करेगी कांग्रेस.. 20 अक्टूबर को होगा कांग्रेस का कार्यकर्ता सम्मेलन.. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता होंगे सम्मेलन में शामिल.. प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में होगा कार्यक्रम का आयोजन.. नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, पूर्व सीएम भूपेश बघेल होंगे शामिल.. वरिष्ठ नेताओं समेत अलग अलग क्षेत्र के पदाधिकारी, कार्यकर्ता होंगे शामिल.. दक्षिण उपचुनाव पर कांग्रेस में मंथन का दौर जारी.. प्रत्याशी चयन पर जुटाई जा रही जानकारी..
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आज महाराष्ट्र दौरा.. मुम्बई पीसीसी आफिस में कांग्रेस पदाधिकारियों से करेंगे मुलाकात.. पूर्व सीएम बघेल का महाराष्ट्र के विदर्भ का सीनियर ऑब्जर्वर बनाए जाने के बाद पहला महाराष्ट्र दौरा..
गैंगस्टर अमन साहू को आज कोर्ट में किया जाएगा पेश.. अमन साहू को 5 दिन की रिमांड पूरी होने पर कोर्ट में किया जाएगा पेश.. दो कारोबारियों को शूट करने से पहले पकड़े गए आरोपियों के संबंध में अमन साहू से हुई पूछताछ.. पुलिस कोर्ट में रिमांड बढ़ाने कर सकती है आवेदन..
हसदेव को लेकर सियासत तेज.. पीसीसी चीफ दीपक बैज समेत कांग्रेस विधायक आज जाएंगे हसदेव.. हसदेव में पेड़ो की कटाई का विरोध कर रहे आदिवासियों से करेंगे मुलाकात.. साथ ही लाठीचार्ज में घायल पीड़ितों से मुलाकात कर घटना स्थल का करेंगे जायजा..



