छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़

नगर पंचायत उपाध्यक्ष चुनाव: करन पेड़ के नीचे भाजपा ओर कांग्रेस नेताओ प्रतीक्षा

सारंगढ़/नगर पंचायत उपाध्यक्ष चुनाव को लेकर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में उत्सुकता बढ़ गई है। भाजपा नेता नगर पंचायत के पास करन पेड़ के नीचे बैठकर अपने प्रत्याशी की जीत का इंतजार कर रहे हैं। चुनावी समीकरण को देखते हुए स्थिति बेहद दिलचस्प हो गई है



नगर पंचायत में कुल 16 पार्षद हैं, जिनमें भाजपा के 6, कांग्रेस के 9 और एक निर्दलीय पार्षद शामिल हैं। कांग्रेस के पार्षदों की संख्या अधिक होने के कारण उनका पलड़ा भारी नजर आ रहा है, लेकिन निर्दलीय पार्षद की भूमिका निर्णायक साबित हो सकती है। भाजपा नेताओं को उम्मीद है कि निर्दलीय पार्षद उनके पक्ष में मतदान करेगा, जिससे उनके प्रत्याशी की जीत संभव हो सकेगी।

वहीं, कांग्रेस के नेता भी अपने उम्मीदवार की जीत को लेकर आश्वस्त नजर आ रहे हैं। उनका दावा है कि बहुमत उनके पास है और वे आसानी से उपाध्यक्ष पद पर कब्जा जमा लेंगे। हालांकि, भाजपा नेताओं को भरोसा है कि वे अपने रणनीतिक कौशल से चुनावी बाजी पलट सकते हैं।

नगर पंचायत परिसर के आसपास राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। कार्यकर्ता और समर्थक बेसब्री से परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। कुछ ही समय में चुनाव परिणाम की घोषणा हो सकती है, जिससे साफ हो जाएगा कि नगर पंचायत का उपाध्यक्ष किस दल का होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button