रायपुर

तारा चौकी क्षेत्र में दो दिन पूर्व हुए महिला के अंधे कत्ल का खुलासा ।

सूरजपुर/सूरजपुर के तारा चौकी क्षेत्र में दो दिन पूर्व हुए महिला के अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सूझली है जहां आरोपी प्रेमी ही निकला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है दरअसल 2 सितंबर को  चौकीदार फलेश्वर सिंह ने चौकी तारा में आकर सूचना दी थी कि जर्नादनपुर के छोटे जरगा जंगल में एक अधजला शव को देखा गया है सूचना आते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुड़ गई तभी मुखबिर से पता चला कि आरोपी अवतार साय और मृतिका दो वर्षों से अवैध संबंध चल रहा था इसके बाद मृतका ने आरोपी अवतार साय शादी के लिए दबाव बना रही थी जबकि आरोपी अवतार साय शादी के लिए इनकार कर रहा था तभी दोनों के बीच शादी को लेकर वाद विवाद हुआ और आरोपी मृतिका को जंगल में ले जाकर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दिया जिससे मृतिका जल गई जिससे उसकी मौत हो गई आरोपी आरोपी अवतार साय मृतिका को मौत के घाट उतार कर महाराष्ट्र भाग गया था सूचना पाते ही पुलिस महाराष्ट्र पहुंचकर आरोपी अवतार साय को गिरफ्तार कर जेल भेज दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button