छत्तीसगढ़

राधेश्याम राठिया को लोकसभा रायगढ़ मैदान में उतारा है।

छत्तीसगढ़/लोकसभा चुनाव के लिए छत्तीसगढ़ की सभी सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया है। रायगढ़ से पार्टी ने राधेश्याम राठिया को मैदान में उतारा है। राठिया रायगढ़ जिले के घरघोड़ा ब्लॉक स्थित छर्राटांगर में रहने वाले हैं। 2023 के विधानसभा चुनाव में राधेश्याम राठिया भाजपा की टिकट में अपनी दावेदारी पेश कर रहे थे। राधेश्याम राठिया घरघोड़ा जनपद पंचायत के पूर्व अध्यक्ष तथा जिला पंचायत के पूर्व सदस्य के साथ-साथ अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष हैं और आदिवासी इलाके में इनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है। भाजपा ने इस बार रायगढ़ लोकसभा सीट से फिर से नया चेहरा चुनाव मैदान में उतारा है। इससे पहले इस सीट से गोमती साय ने जीत दर्ज की थी और उनसे पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज करते हुए नया कीर्तिमान स्थापित किया था। इस बार भाजपा ने रायगढ़ जिले से लोकसभा प्रत्याशी बनाया है चूंकि जशपुर जिले से इस बार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय तथा गोमती साय पत्थलगांव से जीत कर विधानसभा में पहुंची हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button