छत्तीसगढ़देश दुनियासारंगढ़ बिलाईगढ़

*सतीश थौरानी के नेतृत्व में चेम्बर आफ कामर्स पूरे प्रदेश में कर रहा बेहतर काम*

*प्रदेश अध्यक्ष का कार्य सबके लिए प्रेरणादायक*

बरमकेला।सतीश थौरानी एक ऐसा नाम,एक ऐसा शख्स जिन्होंने छत्तीसगढ़ चेम्बर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज का अध्यक्ष का जब से पदभार ग्रहण किया है।तब से पूरे प्रदेश में चेम्बर ऑफ़ कामर्स की गतिविधियों एवं कार्यों में बड़ी तेजी देखने को मिली है और बड़ी मजबूती एवं दमखम के साथ शासन प्रशासन तक  ब्यापारिक हितों की बातों को पहुंचाने के साथ ही उनकी शख्सियत से चेम्बर की गरिमा बढ़ी है।यह हम सबके लिए बड़ी गौरव पूर्ण उपलब्धि है जो उनके नेतृत्व में चेम्बर का लम्बा कार्यकाल चलेगा।यह काल निश्चय ही बेहतर एवं स्वर्णीम काल होगा।यह सतीश थोरानी जी की अल्प कार्यकाल से ही अनुमान लगाया जा सकता है। यह कथन है चेम्बर ऑफ़ कामर्स इकाई बरमकेला के पदाधिकारी रतन शर्मा का।
जो की प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी जी से सौजन्य मुलाकात और चर्चा के बाद कही।इस मौके पर सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले से प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल सहित अन्य पदाधिकारी भी शामिल रहे और सभी ने प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी को गुलदस्ता भेंटकर अभिनंदन किया।
श्री रतन शर्मा ने कहा कि चेम्बर ऑफ़ कामर्स इकाई बरमकेला हमेशा सक्रियता और मजबूती के साथ बेहतर काम करती रही है और अब आगे एक सुलझे हुए मजबूत एवं बेहतरीन कार्यशैली के प्रभावी अध्यक्ष प्रदेश  मिलने से उनके मार्गदर्शन में और बेहतर कार्य कर सकेंगे और ब्यापारिक हितों के साथ साथ जन मानस में भी और अधिक विस्वास कायम कर सकेंगे।सतीश थौरानी जी का ब्यक्तित्ब हम सबके लिए प्रेरणादायक है।

Related Articles

Back to top button