बरमकेला

ज्योत्स्न कुमार पटेल बने जनपद पंचायत बरमकेला के सचिव संघ के निर्विरोध अध्यक्ष



सचिव संघ बरमकेला ब्लॉक अध्यक्ष पद पर सर्व सहमति से लगी मुहर, ज्योत्स्ना कुमार पटेल अध्यक्ष चुने गए

बरमकेला/प्रदेश पंचायत सचिव संघ द्वारा ब्लॉक इकाई अध्यक्ष चुनाव करने के लिए निर्वाचन अधिकारी बरमकेला पहुंचे
जनपद पंचायत बरमकेला के सभाकक्ष में गुरुवार को पंचायत सचिव संघ के अध्यक्ष को लेकर बैठक आयोजित की गई। इसमें जिला अध्यक्ष पंचायत सचिव संघ जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ बलभद्र पटेल प्रवेक्षक,दीनानाथ पटेल सहायक निर्वाचन अधिकारी, कामता प्रसाद अंबेडकर निर्वाचन अधिकारी द्वारा सभी सचिवों राय लेकर बरमकेला विकासखंड के सभी सचिव की सर्व सहमति से एक स्वर मे ज्योत्सना कुमार पटेल को बरमकेला विकासखंड के सचिव संघ के अध्यक्ष चुना गया। जिससे ताली की गडगड़ाहट से पूरा सभा कक्ष गुंजमय हो गया। निर्वाचन अधिकारियों द्वारा ज्योत्सन कुमार पटेल को प्रमाण पत्र देकर उसे सचिव संघ का अध्यक्ष घोषित किया।

निर्वाचन अधिकारी ने बताया की सचिव संघ का अध्यक्ष के लिए एक ही फार्मा अध्यक्ष पद के लिए भरा गया था।
ज्योत्स्ना कुमार नवनिर्वाचित ब्लॉक अध्यक्ष ने बताया कि सभी सचिव साथी मुझे अध्यक्ष चुने पर सभी का आभार जब भी मेरा जरूरत सचिव संघ एवं सचिवों के हर दुख सुख में हमेशा खड़ा रहूंगा और संघ के नियम से हमेशा चलूंगा। संग में रहने से जब भी किसी सचिन को समस्या होता है तो उसको आपसे ताल में से निपटाया जा सके इस अवसर पर सभी सचिव उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button