प्रतिबंधित कोरेक्स सिरप की कार्रवाई में अहम योगदान, थाना प्रभारी नंदलाल राठिया सम्मानित

सारंगढ़-बिलाईगढ़। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरिया थाना प्रभारी नंदलाल राठिया को उनके उत्कृष्ट कार्य एवं प्रतिबंधित कोरेक्स सिरप के खिलाफ की गई प्रभावी कार्रवाई में अहम योगदान के लिए सम्मानित किया गया। उन्हें मुख्य अतिथि राधेश्याम राठिया के हाथों सम्मान प्राप्त हुआ।
सरिया थाना क्षेत्र में प्रतिबंधित नशीली दवाओं के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कोरेक्स सिरप की अवैध बिक्री एवं परिवहन के मामले में पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण कार्रवाई की थी। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी नंदलाल राठिया की सक्रिय भूमिका और नेतृत्व की सराहना की गई।
15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उनके उल्लेखनीय योगदान को देखते हुए उन्हें सम्मानित किया गया। सम्मान मिलने पर पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी उन्हें बधाई दी।
थाना प्रभारी नंदलाल राठिया ने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखना और नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाना पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि आगे भी इसी तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। सम्मान से पुलिस टीम का उत्साह बढ़ा है और नशे के खिलाफ अभियान को और मजबूती मिलेगी।


