डोलोमाइट खदान पर हो रहा था अवैध उत्खनन, सरपंच और पदाधिकारियों ने मचाया हंगामा अवैध उत्खनन करने वालों की खैर नहीं

साल्हेओना
तहसील सरिया क्षेत्र के कटंगपाली में क्रशर संचालकों के द्वारा नियमों को ताक पर रख कर डोलोमाइट खदान पर अवैध उत्खनन किया जा रहा है। गुरुवार को कटंगपाली में एक खदान पर अवैध खनन को लेकर सरपंच व पंचों ने मोर्चा खोल दिया और मौके पर रायल्टी बुक न होने पर हंगामा मचा दी। बाद में खनिज विभाग की टीम पहुंची और पंचनामा कार्रवाई करने पर मामला शांत हुआ।
गुरुवार दोपहर 10 बजे ग्राम पंचायत कटंगपाली अ में सामान्य बैठक रखा गया था। बैठक के बाद दोपहर 12 बजे सरपंच पुष्पा मिरी के नेतृत्व में कटंगपाली – छेलफोरा नाला के किनारे बंद पडे खदान आशिष गोयल के खसरा नंबर कुल 16 रकबा 4. 242 में बिना रायल्टी पर्ची काटे पोकलेन मशीनों के माध्यम से अवैध उत्खनन कर हाईवा वाहनों में शुभ मिनरल्स कटंगपाली भेजा जा रहा था, उसे रोकने के लिए पहुंची थी। खदान स्थल पर कोई रायल्टी बुक व अन्य काग -जात दिखाने के बोला गया किंतु उपलब्ध न कराने पर पंचायत पदाधिकारियों ने हंगामा मचा दी। इसकी सूचना खनिज विभाग के सहायक खनिज अधिकारी बजरंग पैंकरा की दी गई। इस बीच खदान संचालक के कर्मचारियों व पंचायत पदाधिकारियों के मध्य काफी देर तक बहस चलता रहा। आखिर में खदान व क्रशर संचालक ने मनाने की कोशिश की गई। किंतु कार्रवाई को लेकर अडे रहे। दोपहर 4 बजे खनिज विभाग की टीम पहुंची और मौके पर 4 पोकलेन मशीन व 2 हाईवा वाहनों को पाया गया और बिना रायल्टी पर्ची के परिवहन करने के मामले पर पंचनामा कार्रवाई की गई। तब कही जाकर पंचायत पदाधिकारी शांत हुए।
पानी छिडकाव कराने की मांग रखीं
——————————————–
खनिज टीम जब कागजी कार्रवाई कर रहीं थी इस दौरान सरपंच पुष्पा मिरी ने अधिकारियों से बोली कि पूरे क्षेत्र में पानी छिडकाव नहीं किया जा रहा है। इस पर अमल कराने के लिए बोली तो खनिज निरीक्षक ने संचालकों से तत्काल पानी छिडकाव के निर्देश दिए।
दूध मुंही बच्चे को लेकर पहुंची महिला पंच
————————————–
खदान पर अवैध उत्खनन को लेकर महिला पंच भी सक्रिय दिखी। यहां तक कि महिला पंच कविता सिदार अपने दूध मुंही बच्चे को लेकर तपती दुपहरी में खदान के बाहर बैठी रहीं। वही महिला पंच फुल कुमारी चौहान, लक्ष्मीन मिरी, गणेश्वरी मिरी, लक्ष्मी बाई डनसेना, खीरमती चौहान, कविता सिदार, रुखनी डनसेना, हीरालाल पटेल, बेदराम मिरी, राजेश निराला व अन्य ग्रामीण भी डटे रहे।
” खदान स्थल पर अवैध उत्खनन के मामले पर पंचनामा कार्रवाई बनाकर उचित कार्रवाई के लिए अधिकारियों को प्रतिवेदन दिया जाएगा।
दीपक पटेल, निरीक्षक
खनिज विभाग, सारंगढ़ .
अवैध उत्खनन का एरिया देखकर यह साबित होता है कि अधिकारियों और अवैध उत्खनन करने वालों के साठ गांठ से धड़ल्ले से चल रहा है।
अधिकारियों के द्वारा अवैध उत्खनन को लेकर कार्यवाही करने में इतने दिन क्यों लग गया ।



