रायपुर

ब्रेकिंग: 1 करोड़ का इनामी नक्सली जयराम उर्फ चलपती मारा गया

गरियाबंद जिले के कुल्हाड़ीघाट क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। मुठभेड़ में केंद्रीय कमेटी मेंबर और 1 करोड़ के इनामी नक्सली जयराम उर्फ चलपती को मार गिराया गया। अभियान के दौरान अब तक 16 से अधिक महिला और पुरुष नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं।

मारे गए नक्सलियों में माओवादियों के सीनियर कैडर शामिल हैं, जिनकी शिनाख्त जारी है। घटनास्थल से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए हैं, जिनमें SLR राइफल और अन्य स्वचालित हथियार शामिल हैं।

यह संयुक्त अभियान गरियाबंद ऑपरेशन ग्रुप E30, कोबरा 207, CRPF 65 एवं 211 बटालियन, और SOG नुआपाड़ा की टीम द्वारा चलाया जा रहा है। सुरक्षा बल कुल्हाड़ीघाट क्षेत्र में नक्सलियों की गतिविधियों के खिलाफ शाम से ही सर्च अभियान में लगे हुए हैं।

मुठभेड़ अब भी रुक-रुक कर जारी है। इस दौरान एक जवान घायल हुआ है, जिसे एयरलिफ्ट करने की प्रक्रिया जारी है। घायल जवान को प्राथमिक उपचार के लिए एंबुलेंस से सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया है।

अभियान की विस्तृत जानकारी इसके पूर्ण होने के बाद साझा की जाएगी। सुरक्षा बलों की इस सफलता से नक्सलियों के खिलाफ चल रहे अभियान को बड़ा प्रोत्साहन मिला है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button