छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़

विश्व पर्यावरण दिवस पर ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत डोंगरीपाली में वृक्षारोपण के साथ पूरे क्षेत्र में 800 पौधा लगाया।

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के  डॉ. संजय कन्नौजे (कलेक्टर) और इंद्रजीत वर्मन (जिला सीईओ) के दिशा-निर्देशों के तहत आयोजित विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से ‘एक पेड़ माँ के नाम’ विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अभियान का नेतृत्व जनपद पंचायत बरमकेला के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अजय कुमार पटेल ने किया। यह कार्यक्रम ग्राम पंचायत डोंगरीपाली में संपन्न हुआ, जिसमें क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, अधिकारीगण और स्थानीय ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने वृक्षों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि पेड़ न केवल पर्यावरण को शुद्ध करते हैं, बल्कि जलवायु संतुलन बनाए रखने, जैव विविधता की सुरक्षा और जीवन के लिए आवश्यक ऑक्सीजन प्रदान करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

बरमकेला ब्लॉक के अंतर्गत आने वाली सभी ग्राम पंचायतों में इस अभियान को सफलतापूर्वक संचालित किया गया। पूरे ब्लॉक में लगभग 800 पेड़ लगाए गए, जिनमें फलदार, छायादार और औषधीय पौधे शामिल थे।

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के माध्यम से लोगों में प्रकृति के प्रति जुड़ाव और जिम्मेदारी की भावना को प्रोत्साहित किया गया। यह पहल भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगी ताकि आने वाली पीढ़ियों को हरियाली से भरपूर वातावरण मिल सके।

इस आयोजन में जिला पंचायत सदस्य, SDO RES, कार्यक्रम अधिकारी, तकनीकी सहायक, सरपंच संघ अध्यक्ष, सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक एवं बिहान की दीदियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी ने मिलकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया और अपनी माँ के नाम से एक-एक पौधा रोपित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button