छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़

ग्राम अमेरी में संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ जनपद सदस्य ताराचंद पटेल सहित अनेक जनप्रतिनिधि हुए शामिल

बरमकेला (सारंगढ़–बिलाईगढ़)। ग्राम अमेरी, पोस्ट देवगांव, तहसील बरमकेला में इन दिनों श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के वातावरण के बीच संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस धार्मिक आयोजन में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर धर्म लाभ ले रहे हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना हुआ है।

कथा आयोजन में जनपद सदस्य ताराचंद पटेल विशेष रूप से शामिल हुए। उनके साथ ललित नायक मंडल अध्यक्ष (कांग्रेस), कर्मचारी नेता सुभाष चौहान, शिक्षक नेता नंदकिशोर पटेल, धर्मेंद्र चौहान (कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अजा प्रकोष्ठ), समाजसेवी राजू चौधरी, प्रतिपाल सिदार, एनएसयूआई से दुर्गेश पटेल, नेमिश पटेल, गुलशन यादव सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। आयोजन स्थल पर प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर कथा श्रवण कर रहे हैं।

कथा वाचन व्यास पीठ से गुरुदेव श्री भागतराम मिश्र (बरपाली) द्वारा किया जा रहा है। वे भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं, भक्ति, धर्म, कर्म और मानव जीवन के मूल्यों का अत्यंत सरल, सहज एवं मधुर शैली में वर्णन कर रहे हैं। उनके प्रवचनों से श्रद्धालुओं को जीवन में सत्य, सेवा और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिल रही है।

संगीतमय भजनों, कीर्तन और जयकारों से पूरा परिसर भक्तिरस में डूबा नजर आ रहा है। कथा के दौरान प्रतिदिन पूजा-अर्चना, आरती एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया जा रहा है। आयोजकों ने क्षेत्र के सभी ग्रामवासियों एवं आसपास के श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस पावन कथा का लाभ लेने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button