Blog

कलेक्टर डॉ. फरिहा आलम सिद्धिकी की पहल से सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के दिव्यांगजनों के प्रमाणीकरण का कार्य रायगढ़ मेडिकल बोर्ड से प्रारंभ

बरमकेला निवासी शीला चौहान का बना दिव्यांगता प्रमाण-पत्र

सारंगढ़, 3 जनवरी 2024 नव गठित जिला-सारंगढ़-बिलाईगढ़ में जिला मेडिकल बोर्ड का गठन न होने के कारण विशिष्ट दिव्यांगता पहचान पत्र ( यू डी आई डी) से वंचित दिव्यांगजनों के प्रमाणीकरण का कार्य संभव नहीं हो पा रहा है जिससे जिले के
दिव्यांग व्यक्तियों को शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं जैसे निराश्रित पेंशन, शिक्षा ,रोजगार आदि से लाभ प्राप्त करने में अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था । योजनाओं से लाभ प्राप्ति हेतु यू डी आई डी दिव्यांग प्रमाण पत्र अत्यंत आवश्यक दस्तावेज है ।
जिले के दिव्यांगजनो की इस समस्या की गंभीरता को संज्ञान में लेते हुए कलेक्टर ने संचालक स्वास्थ्य सेवा रायपुर सहित कलेक्टर रायगढ़ से जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ में मेडिकल बोर्ड के गठन होने तक रायगढ़ मेडिकल बोर्ड को संबद्ध किए जाने तथा रायगढ़ मेडिकल बोर्ड से ही दिव्यांगता प्रमाण पत्र/यूडीआईडी कार्ड जारी करने हेतु पत्राचार किया ,जिस पर कलेक्टर रायगढ़ के समन्वय से नवीन जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ में मेडिकल बोर्ड के गठन होने तक दिव्यांगजनो के प्रमाणीकरण के लिए रायगढ़ मेडिकल बोर्ड को निर्देशित किया गया ।
उल्लेखनीय है कि जिला-सारंगढ़-बिलाईगढ़ के अनेक दिव्यांगजनों सहित तहसील-बरमकेला पड़कीडीपा निवासी श्री भम्बर चौहान द्वारा दिव्यांगजनों हेतु दिव्यांगता प्रमाण-पत्र एवं यूडीआईडी जारी करने संबंधी आवेदन कलेक्टर जनदर्शन में दिया था। कलेक्टर के निर्देशन में उप संचालक समाज कल्याण जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ विनय तिवारी द्वारा रायगढ़ मेडिकल बोर्ड से समन्वय कर बरमकेला निवासी श्रीमती शीला चौहान का दिव्यांगता प्रमाण-पत्र एवं यूडीआईडी सीएमएचओ पोर्टल से जारी कर उपलब्ध कराया गया है।
अवेदिका श्रीमती शीला चौहान ने दिव्यांगता प्रमाण पत्र प्रदान करने के लिए प्रसन्नता जाहिर करते हुए, कलेक्टर महोदया को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button