सारंगढ़ बिलाईगढ़
विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यकम देखने आईएएस अमित कटारिया 4 जनवरी को आएंगे

सारंगढ़ बिलाईगढ/ भारत सरकार के ग्रामीण विकास विभाग के संयुक्त सचिव और जिले के विकसित भारत संकल्प यात्रा के केंद्रीय नोडल अधिकारी आईएएस अमित कटारिया वीबीएसवाय शिविर संचालन का अवलोकन करने 4 जनवरी 2024 को आएंगे। उल्लेखनीय है कि कटारिया अपने कर्तव्य पालन के अनोखे और करिश्माई व्यक्तित्व की छाप छत्तीसगढ़ वासियों के दिल में रखते हैं। वे विगत दशक में अविभाजित रायगढ़ और बस्तर जिला के पूर्व कलेक्टर, आयुक्त नगर निगम रायपुर, सीईओ नया रायपुर विकास प्राधिकरण (एनआरडीए) के पद पर कार्य कर चुके हैं।



