छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़

सड़क पर गड्ढे ही गड्ढे, डोंगरीपाली की पीएम सड़क की हालत खराब

सारंगढ़ / डोंगरीपाली से कोकबाहल तक बनी प्रधानमंत्री सड़क इन दिनों पूरी तरह खस्ताहाल हो चुकी है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं, जिससे आवागमन करना लोगों के लिए मुश्किल हो गया है। खासकर डोंगरीपाली ग्रामीण बैंक के सामने सड़क लगभग गायब हो चुकी है और वहां पानी का जमावड़ा बना हुआ है।
बारिश के दिनों में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। राहगीरों, स्कूली बच्चों और वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार लोग दुर्घटना का शिकार होते-होते बच रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई है। शासन-प्रशासन इस गंभीर समस्या पर मौन साधे बैठा है, जिससे लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
ग्रामीणों ने जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि आवागमन सुचारु रूप से हो सके और दुर्घटनाओं की संभावना कम हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button