
ग्राम पंचायत नौघटा में बेटी जन्मोत्सव का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती संगीता वीरेंद्र पटेल ने शशिभूषण सिदार के घर पहुंचकर उनकी पुत्री के जन्म पर शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
कार्यक्रम के दौरान सरपंच श्रीमती संगीता वीरेंद्र पटेल द्वारा बेटी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए सुकन्या योजना के लिए 1100 रुपये की प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की गई। उन्होंने कहा कि बेटियां समाज की शान हैं और उनके शिक्षा एवं बेहतर भविष्य के लिए सभी को आगे आकर सहयोग करना चाहिए।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत के पंचगण, ग्रामीणजन एवं परिवार के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने नवजात बालिका को आशीर्वाद देते हुए परिवार को शुभकामनाएं दीं। गांव में इस पहल की सराहना की जा रही है और इसे बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम माना जा रहा है।
ग्रामीणों ने सरपंच की इस सकारात्मक पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन से समाज में बेटियों के प्रति सम्मान और जागरूकता बढ़ेगी।




