
सारंगढ़ शहर की कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग ने उप निरीक्षक प्रमोद कुमार यादव को सिटी कोतवाली थाना प्रभारी नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नई उम्मीद जगी है।
प्रमोद कुमार यादव इससे पहले सरिया थाना प्रभारी के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं, जहां उन्होंने अपनी कार्यशैली, अनुशासन और बेहतर पुलिसिंग के जरिए आम जनता का विश्वास जीता। सरिया में उनके कार्यकाल के दौरान अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था बनाए रखने में उल्लेखनीय सफलता मिली थी।
उनके अनुभव और कार्यकुशलता को देखते हुए ही उन्हें सारंगढ़ जैसे महत्वपूर्ण थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। शहरवासियों को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा तथा अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगेगा।
नए थाना प्रभारी के रूप में पदभार ग्रहण करने के बाद प्रमोद कुमार यादव ने कहा कि उनकी प्राथमिकता क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना है। साथ ही उन्होंने आम जनता से सहयोग की अपील भी की है, ताकि मिलकर एक सुरक्षित समाज का निर्माण किया जा सके।



