शराब उड़ीसा प्रांत की ‘जहाज छाप’ आबकारी विभाग के एक युवक के साथ 20 लीटर जप्त किया

अवैध महुआ शराब पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 20.6 लीटर जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
सारंगढ़-बिलाईगढ़। आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में 19 मार्च 2026 को आबकारी वृत्त सरिया की टीम ने ग्राम तोरा (पोरथ) में बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध महुआ शराब जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
आबकारी आयुक्त आर. संगीता के निर्देश तथा कलेक्टर संजय कन्नौजे एवं जिला आबकारी अधिकारी संतराम वर्मा के मार्गदर्शन में टीम ग्राम गस्त पर थी। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि अदवेद चौहान नामक व्यक्ति द्वारा उड़ीसा प्रांत से अवैध कच्ची महुआ शराब लाकर बिक्री की जा रही है। सूचना की पुष्टि होने पर आबकारी टीम ने आरोपी के घर पर दबिश दी।
तलाशी के दौरान एक सफेद प्लास्टिक बोरी में भरे 103 नग पॉलिथीन पाउच बरामद किए गए। प्रत्येक पाउच में 200 मिलीलीटर शराब थी, जिससे कुल 20.6 बल्क लीटर अवैध महुआ शराब जब्त की गई। जब्त शराब उड़ीसा प्रांत की ‘जहाज छाप’ बताई गई है।
आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया। बाद में न्यायालय में पेश करने पर न्यायिक रिमांड स्वीकृत होने के पश्चात आरोपी को जेल भेज दिया गया। फिलहाल मामले की विवेचना जारी है।
इस कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक एवं वृत्त प्रभारी लोकनाथ साहू, उपनिरीक्षक बरमकेला रामेश्वर राठिया, उप निरीक्षक बिलाईगढ़ हाबिल खलखो, मुख्य आरक्षक उमेश चौहान, सुरक्षा कर्मी मुकुंद चौहान ओर डोल नारायण यादव का महत्वपूर्ण योगदान रहा।



