छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़

जिला कांग्रेस ने नशाखोरी के विरोध में भाजपा कार्यालय का किया घेराव

जिला प्रभारी नोबेल वर्मा ने कार्यकारिणी विस्तार को लेकर कार्यकर्ताओं की ली मैराथन बैठक

जिलाध्यक्ष ताराचंद देवांगन प्रभारी नोबेल वर्मा पद्मा मनहर अरुण मालाकार विनोद भारद्वाज के साथ जिले भर के कार्यकर्ता रहे शामिल

सारंगढ़ बिलाईगढ़/ जिला मुख्यालय सारंगढ़ में जिला कांग्रेस अध्यक्ष ताराचंद देवांगन एवं प्रभारी नोबेल वर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रदेश में नशाखोरी को बढ़ावा देने के विरोध में जिला भाजपा कार्यालय का घेराव किया। महिला शक्ति ने गैस के₹60 बढ़ती मूल्य को लेकर भाजपा कार्यालय के बाहर जम कर विरोध प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की शताब्दिक भीड़ में पुलिस के बैरिकेड को तोड़ने की कोशिश की जहां पुलिस प्रशासन ने उन्हें रोकने की कोशिश की। घेराव के दरमियान जिला अध्यक्ष ताराचंद देवांगन ने मीडिया से रूबरू होते हुए स्पष्ट शब्दों में बताया कि भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश में व्याप्त सरकार नशाखोरी को बढ़ावा देने में साफ नजर आ रही है उनके कार्यकर्ता अफीम की खेती कर रहे हैं पहले तो दुर्ग जिले की बात अब तो बलरामपुर में भी अफीम की खेती का भंडाफोड़ हुआ है युवा वर्ग नशे की ओर आगे बढ़ रहा है अवैध शराब की बिक्री किसी से छुपी नहीं है सरकार के ऊपर से चल सालों में ही जनता का भरोसा उठ चुका है।

गौरतलब हो की जिला कांग्रेस अध्यक्ष ताराचंद देवांगन के नेतृत्व में साहू धर्मशाला रानी सागर सारंगढ़ में बूथ सेक्टर कमेटी के जिला प्रभारी नोबेल वर्मा पूर्व राज्य मंत्री व पूर्व विधायक जी ने कार्यकर्ताओं की मैराथन बैठक ली। उक्त मंच में जिला प्रभारी व जिला अध्यक्ष के साथ श्रीमती पदमा मनहर पूर्व विधायक, श्रीमती सोनिया जय बंजारे नगर पालिका अध्यक्ष, पुरुषोत्तम साहू पूर्व गौ सेवा आयोग सदस्य, अरुण मालाकार पूर्व जिलाध्यक्ष, संगठन जिला महामंत्री गोल्डी नायक, चंद्र कुमार नेताम जिला उपाध्यक्ष, विनोद भारद्वाज जिला पंचायत सदस्य, आसींन रहे।

राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के साथ कार्यक्रम का गरिमामयी शुभारंभ हुआ। जिला संगठन महामंत्री गोल्डी नायक ने समस्त ब्लॉक व मंडल अध्यक्षों एवं जिला पदाधिकारी से परिचय करवाते हुए उनका पुष्पहार से अभिवादन किया स्वागत उपरांत मंच को पूर्व गौ सेवा आयोग के सदस्य पुरुषोत्तम साहू जी ने उद्बोधित किया और कार्यकर्ताओं को संगठन के कार्य प्रणाली से अवगत कराते हुए एक साथ मिलकर काम करने की सलाह दी।

पूर्व विधायक पदमा मनहर ने कहा कि यह समय संगठन को मजबूत करने का है राहुल गांधी जी के दिशा निर्देशों प्रदेश कांग्रेस कमेटी और जिला कांग्रेस कमेटी के संगठनत्मक कार्यों में हम सबको बराबर भागीदारी निभानी है। सारंगढ़ में कांग्रेस का कार्यकर्ता मजबूत है।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष ताराचंद देवांगन ने बताया कि वर्तमान में जिला कांग्रेस की कार्यकारिणी ब्लॉक और मंडल अध्यक्षों की नियुक्तियां हुई है अब हमें बूथ स्तर तक जाना है और बूथ अध्यक्षों की नियुक्ति करनी है जिसका फॉर्मेट आया है इस फॉर्मेट के तहत हमें बूथ अध्यक्ष बने हैं और आप लोगों ने जो गांव में पहले बनाया है उसमें एक बीएलए 2 भी बनाना है जो वरिष्ठ कांग्रेसी के रूप में नियुक्त होगा।

जिला प्रभारी नोबेल वर्मा ने कहा कि सारंगढ़ कांग्रेस संगठन पूरी तरह से एक नई पीढ़ी का युवाओं से लबरेज जिला कांग्रेस संगठन नजर आ रहा है संगठन में अब कई परिवर्तन हो रहे हैं जो कार्य करेगा उसे संगठन में महत्व मिलेगा आपने जिला और ब्लॉक कार्यकारने की गठन कर ली है अब आपको सेक्टर और बूथ स्तर तक जाना है बूथ अध्यक्ष के साथ कार्यकारिणी बनानी है और जो कांग्रेस के निष्ठावान जमीनी कार्यकर्ताएं हैं उन्हें जोड़ना है 25 तारीख के पूर्व हमेशा जमा करना है साथ ही बी एल ए की नियुक्ति के बाद डीएलएड तू बनाकर प्रत्येक वरिष्ठ कांग्रेसियों को जवाबदारी सौंपने है। साथियों आगामी 17 तारीख को इन्हीं सभी मुद्दों को लेकर विधानसभा का घेराव है जिला अध्यक्ष विधायक पूर्व विधायक सब मिलकर बड़ी से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ घिराव में शामिल हो या आप सब से मेरी अपील। कार्यक्रमों और संगठन के बैठकों में आप सभी की उपस्थिति निरंतर होनी चाहिए जो नहीं आएगा उसे पर कार्यवाही भी होगी संगठन के कार्य को महत्व देना उसे पूरा करना आपकी और हमारी हम जवाबदारी है।

जिला संगठन महामंत्री गोल्डी नायक में स्पष्ट शब्दों में समस्त प्रकोष्ठ संगठन और विभाग के साथ ब्लॉक और मंडल अध्यक्षों को दो दिनों में अपने कार्यकारिणी बनाने और 25 मार्च से पूर्व बूथ अध्यक्षों की नियुक्ति करने की बात कही वहीं अंतिम में ब्लॉक अध्यक्ष राकेश पटेल ने बूथ अध्यक्षों की नियुक्ति की प्रक्रिया को विस्तार से समझाते हुए आगंतुक जिला प्रभारी वरिष्ठ कांग्रेसियों अतिथियों और ऊर्जावान कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त कर कार्यक्रम समापन की घोषणा की।

कार्यक्रम समापन के पश्चात कांग्रेसियों के सैकड़ो का हम रैली के साथ जिला भाजपा कार्यालय चेन्नई पहुंच जहां कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और भाजपा कार्यालय के अंदर घुसने की कोशिश की जहां बैरिकेट्स लगाकर पुलिस ने जद्दोजहद की।

उक्त कार्यक्रम में ब्लॉक नगर अध्यक्ष गण राम नाथ सिदार, सतीश श्रीवास, भीष्म साहू, लखेश्वर देवांगन, श्रीमती सोनी अजय बंजारे नगर पालिका अध्यक्ष, श्रीमती मंजू आनंद सेवादल महिला प्रदेश संयोजक, श्रीमती अनिका भारद्वाज जिला उपाध्यक्ष, श्रीमती सरिता गोपाल महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष, लता जाटवर, कोमल शशि पटेल, जिला उपाध्यक्ष उमेश केसरवानी, पवन अग्रवाल, डॉ गौरीशंकर पटेल, जिला महामंत्री रविंद्र नंदे, विष्णु चंद्र, राधे जायसवाल, कन्हैया सारथी, नीतीश बंजारे, ठाकुरराम पटेल, डॉ दिलीप अनंत, सहदेव सिदार, अभिषेक शर्मा जिलाध्यक्ष छात्र संगठन, मितेंद्र यादव, नागेश्वर महंत, पुष्पराज बरिहा, उत्तरा साहु, लालू थवाईत, पवन नायक, अश्वनी चंद्रा, राजू यादव, भागीरथी चंद्रा, दुर्गेश अजय, चेतन जांगडे, सागर नेताम, निराकार पटेल,  मसतराम निराला, श्रीवास जी, डॉ महेश, अभिनव पुजारी, जनपद सदस्य रोहित महिलाने, मुकेश साहू, ननकी कुर्रे, किशोर निराला, कमल निराला, दुर्गेश पटेल, विकास पांडेय, विकास कोसले, राकेश, कमल, रामसिंह आदि कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button