छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़

*अष्ट प्रहर नाम यज्ञ में शामिल हुईं जिला पंचायत सदस्य डॉ. अभिलाषा नायक, क्षेत्र की खुशहाली के लिए की मंगलकामना*

बरमकेला//ग्राम सिंघारी में आयोजित अष्ट प्रहर अखंड संकीर्तन नाम यज्ञ के समापन अवसर पर जिला पंचायत सदस्य एवं कृषि सभापति डॉ. अभिलाषा कैलाश नायक मुख्य रूप से सम्मिलित हुईं।
कार्यक्रम के दौरान डॉ. नायक ने पुरोहित खेमानंद पाढ़ी एवं उनके साथियों के सानिध्य में मंत्रोच्चार के बीच भगवान श्रीकृष्ण की विधिवत पूजा-अर्चना की।
उन्होंने इस पावन अवसर पर क्षेत्रवासियों की सुख, समृद्धि और शांति के लिए मंगलकामना की।


भक्तिमय माहौल में उन्होंने यज्ञ मंडप की परिक्रमा की और कीर्तन मंडलियों के साथ “हरे राम हरे राम, राम राम हरे हरे – हरे कृष्ण हरे कृष्ण, कृष्ण कृष्ण हरे हरे” महामंत्र का जाप करते हुए संकीर्तन में हिस्सा लिया।
इस अवसर पर जनपद सदस्य  गणेशी चौहान, कौशल्या पटेल, राजकुमारी पटेल, सीता पटेल,
जानकी नायक, झनझन पटेल(गुरुजी), मनोहर पटेल, रविचरण साहू, रामकृष्ण पटेल और राजकुमार चौहान सहित आस पास से पहुंचे भक्त बृंद एवं समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button