छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़

भंवरपुर सड़क निर्माण को मिली स्वीकृति, ग्रामीणों में खुशी की लहर

बरमकेला क्षेत्र के ग्रामीणों द्वारा लंबे समय से जर्जर सड़क निर्माण की मांग क्षेत्रीय विधायक श्रीमती उत्तरी गणपत जांगड़े के समक्ष रखी गई थी। ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए विधायक श्रीमती जांगड़े ने मामले को प्राथमिकता में रखा और लगातार प्रयास किए। उनके सक्रिय हस्तक्षेप का ही परिणाम है कि डभरा अटल चौक से भंवरपुर पहुंच मार्ग सड़क निर्माण को बजट में शामिल करते हुए स्वीकृति मिल गई है।



इस निर्णय से भंवरपुर सहित आसपास के गांवों के लोगों में खुशी का माहौल है। बरसात के दिनों में खराब सड़क के कारण स्कूली बच्चों, मरीजों और ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। अब सड़क निर्माण की स्वीकृति मिलने से लोगों को बेहतर और सुरक्षित यातायात सुविधा मिलने की उम्मीद बढ़ गई है।

ग्रामीणों ने क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक श्रीमती उत्तरी गणपत जांगड़े के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने गांव की जमीनी समस्या को समझते हुए विधानसभा में सड़क को बजट से जोड़वाया है, जो गांव के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। ग्रामीणों ने विश्वास जताया कि सड़क निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ होगा और क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।

स्थानीय लोगों ने विधायक के इस जनहितैषी प्रयास की सराहना करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button