छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़

पीजी में सेकेंड टॉपर बने बीएमओ डॉ. अवधेश पाणीग्राही, क्षेत्र में खुशी की लहर

सारंगढ़/बरमकेला क्षेत्र के चिकित्सा जगत के लिए गर्व का क्षण उस समय बना जब बीएमओ डॉ. अवधेश पाणीग्राही ने एमबीबीएस के बाद अपनी पीजी डिग्री में सेकेंड टॉपर बनकर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की। उनकी इस सफलता से पूरे क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल है। सहकर्मियों, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने उन्हें बधाई देते हुए इसे कठोर परिश्रम, अनुशासन और समर्पण का परिणाम बताया है।



डॉ. पाणीग्राही को यह सम्मान राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. श्याम बिहारी जायसवाल के करकमलों से प्रमाण पत्र प्राप्त होने के साथ मिला, जिसने इस उपलब्धि को और भी गौरवपूर्ण बना दिया। इस अवसर को उनके करियर की महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि डॉ. पाणीग्राही ने हमेशा सेवा भाव के साथ क्षेत्र के लोगों का उपचार किया है और अब उनकी शैक्षणिक सफलता से बरमकेला का नाम भी रोशन हुआ है। चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े युवा डॉक्टरों के लिए यह उपलब्धि प्रेरणास्रोत बनकर सामने आई है।



डॉ. पाणीग्राही की इस सफलता पर विभिन्न सामाजिक संगठनों और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। सभी ने विश्वास जताया कि वे आगे भी अपने ज्ञान, अनुभव और सेवा भावना से समाज को निरंतर लाभान्वित करते रहेंगे तथा चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में नई ऊँचाइयाँ हासिल करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button