छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़

कैशलेस मेडिकल सुविधा लागू: कर्मचारियों के सम्मान की ऐतिहासिक जीत — जिला संयोजक नंदकिशोर पटेल

सारंगढ़। राज्य सरकार द्वारा शासकीय कर्मचारियों के लिए कैशलेस मेडिकल सुविधा लागू करने की घोषणा का कर्मचारी वर्ग ने स्वागत किया है। इसे कर्मचारियों और उनके परिवारों के स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में ऐतिहासिक एवं सराहनीय निर्णय बताया गया है।
कैशलेस मेडिकल संघ, सारंगढ़ के जिला संयोजक नंदकिशोर पटेल ने कहा कि यह निर्णय लंबे समय से कर्मचारियों की प्रमुख मांग रही है। इस सुविधा के लागू होने से कर्मचारियों को अब इलाज के लिए आर्थिक बोझ नहीं उठाना पड़ेगा तथा जटिल प्रतिपूर्ति (रीइम्बर्समेंट) प्रक्रिया से भी राहत मिलेगी।
उन्होंने बताया कि संगठन द्वारा विभिन्न स्तरों पर निरंतर संवाद, ज्ञापन एवं प्रयास किए गए, जिसके सकारात्मक परिणामस्वरूप यह महत्वपूर्ण निर्णय संभव हो सका। यह केवल सुविधा नहीं, बल्कि कर्मचारियों के सम्मान और सुरक्षा का प्रतीक है।
जिला संयोजक श्री पटेल ने राज्य सरकार के इस निर्णय का स्वागत करते हुए आशा व्यक्त की कि शीघ्र ही इसकी स्पष्ट गाइडलाइन जारी कर प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि जिले के सभी कर्मचारी इसका लाभ ले सकें।
अंत में उन्होंने समस्त कर्मचारी साथियों को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर बधाई देते हुए संगठन की एकजुटता को ही इसकी वास्तविक शक्ति बताया।
जारीकर्ता:
नंदकिशोर पटेल
जिला संयोजक
कैशलेस मेडिकल संघ, सारंगढ़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button