छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़

बरमकेला में सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों का सम्मान, मतदाता जागरूकता में योगदान की सराहना

बरमकेला (सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला)।
नगर पंचायत बरमकेला में मुख्य नगर पालिका अधिकारी एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय द्वारा वर्ष 2026 के मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों एवं कर्मचारियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य निर्वाचन संबंधी कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों के योगदान को सराहना और प्रोत्साहन देना था।

समारोह के दौरान मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण, नए मतदाताओं के पंजीयन, नाम संशोधन एवं निर्वाचन प्रक्रिया को पारदर्शी और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने वाले कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। अधिकारियों ने अपने संबोधन में कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए शत-प्रतिशत मतदाता पंजीयन और अधिकाधिक मतदान सुनिश्चित करना अत्यंत आवश्यक है। इसमें जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले बीएलओ एवं सहायक अधिकारियों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है।



इस अवसर पर सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नगर पंचायत बरमकेला दीपक विश्वकर्मा, बीएलओ सुपरवाइजर उमेश पटेल, बीएलओ नंदकिशोर पटेल, दिलीप सिदार, दुखदाई सहिस, हबीबन निशा सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने सभी सम्मानित कर्मचारियों की कार्यनिष्ठा की सराहना करते हुए भविष्य में भी निष्पक्ष, पारदर्शी और सक्रिय रूप से निर्वाचन कार्य संपादित करने की अपील की।

कार्यक्रम में विभागीय अधिकारी-कर्मचारी एवं नगर पंचायत स्टाफ की उपस्थिति रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button