*जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय ने कैट एवं रेडक्रास पदाधिकारियों से की सौजन्य भेंट, जनहित के मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा*

बरमकेला.जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय ने आज Confederation of All India Traders (कैट) के जिलाध्यक्ष एवं Indian Red Cross Society की जिला इकाई के सदस्य रतन लाल शर्मा से सौजन्य भेंट की।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सहोद्रा सिदार एवं श्रीमती डॉ. अभिलाषा पटेल भी उपस्थित रहीं।
भेंट के दौरान अतिथियों ने जिला पंचायत अध्यक्ष का गुलदस्ता भेंटकर आत्मीय स्वागत किया। बैठक में कैट की संगठनात्मक गतिविधियों, स्थानीय व्यापारियों की समस्याओं एवं उनके समाधान, व्यापारिक हितों के संरक्षण तथा बाजार व्यवस्था से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
साथ ही रेडक्रास सोसायटी द्वारा संचालित रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य शिविर, आपदा राहत कार्य एवं अन्य जनसेवा कार्यक्रमों की वर्तमान गतिविधियों और आगामी योजनाओं पर भी विचार-विमर्श किया गया। सामाजिक संगठनों की सक्रिय भूमिका को रेखांकित करते हुए जनसहभागिता को और मजबूत करने पर बल दिया गया।
जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय ने कहा कि सामाजिक एवं व्यापारिक संगठनों के सहयोग से ही विकास कार्यों को गति दी जा सकती है। उन्होंने जनहित से जुड़े प्रत्येक प्रयास में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई तथा जिले के सर्वांगीण विकास के लिए मिलकर कार्य करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।


