बरमकेला सुभाष चौक में कांग्रेस का चक्का जाम, किसानों के समर्थन में जोरदार प्रदर्शन

बरमकेला। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार प्रदेश भर के सभी जिलों एवं ब्लॉकों में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन व चक्का जाम का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में बरमकेला ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा सुभाष चौक में किसानों के समर्थन में चक्का जाम कर भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया।

इस कार्यक्रम का नेतृत्व बरमकेला ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष किशोर पटेल ने किया। चक्का जाम में कांग्रेस के जिला, ब्लॉक एवं मंडल स्तर के पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने भाजपा सरकार पर किसानों के साथ अन्याय और अत्याचार करने का आरोप लगाते हुए “किसान विरोधी सरकार मुर्दाबाद” के नारे लगाए।

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि धान खरीदी केंद्रों में किसानों को समय पर टोकन नहीं दिए जा रहे हैं और उनसे जबरन रकबा समर्पण कराया जा रहा है, जिसके कारण किसानों की धान खरीदी नहीं हो पा रही है। इससे किसान आर्थिक रूप से परेशान हैं और उनकी मेहनत का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है। कांग्रेस ने इसे सीधे तौर पर किसान विरोधी नीति करार दिया।

प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार केवल दिखावे की किसान हितैषी बातें करती है, जबकि जमीनी हकीकत इसके विपरीत है। जब तक किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं होगा, कांग्रेस पार्टी सड़कों पर उतरकर संघर्ष करती रहेगी।

चक्का जाम के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए बरमकेला थाना प्रभारी अजीत बेक के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात रहा। प्रशासन की मौजूदगी में चक्का जाम शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित तरीके से संपन्न हुआ। मौके पर नायब तहसीलदार मोहन साहू भी उपस्थित रहे।

मौके पर कांग्रेस नेता जिला प्रवक्ता गोपाल बाघे मनोहर नायक अध्यक्ष प्रतिनिधि नगर पंचायत बरमकेला,पूर्व ब्लाक अध्यक्ष ताराचंद पटेल विधायक प्रतिनिधि कन्हैया सारथी, राजू नायक उपाध्यक्ष नगर पंचायत बरमकेला,महेश नायक युवा नेता, धर्मेंद्र चौहान, गोपी नायक, गणपति पाढ़ी, सालिकराम नायक, ललित पटेल, अभिनव पुजारी , सुशील नायक, पुष्पराज बारिहा,एवं अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए थे।
बाइट किशोर पटेल अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बरमकेला
मोहन साहू नायब तहसीलदार बरमकेला



