छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़

कांग्रेस का मनरेगा बचाओ महासंग्राम: बरमकेला में दीपक बैज ने मोदी सरकार के खिलाफ भरी हुंकार

बरमकेला
केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा का नाम बदलकर “विकसित भारत जी राम जी योजना” किए जाने और इसके प्रावधानों में बदलाव के विरोध में कांग्रेस पार्टी पूरे देश में आंदोलन कर रही है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने बरमकेला विकासखंड में “मनरेगा बचाओ महासंग्राम” के तहत पदयात्रा निकालकर मोदी सरकार के खिलाफ जोरदार हुंकार भरी। इस पदयात्रा का उद्देश्य ग्रामीणों, किसानों और मजदूरों को मनरेगा से जुड़े मुद्दों पर जागरूक करना रहा।

दीपक बैज की अगुवाई में यह पदयात्रा बरमकेला विकासखंड के ग्राम बहलीडीह से प्रारंभ होकर लामीपाली, सेमीकोट और चिंगरीडीही होते हुए शाम 4:30 बजे ग्राम पिक्रीपाली पहुंची। लगभग 8 किलोमीटर लंबी इस पदयात्रा में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, ग्रामीण, किसान और मजदूर शामिल हुए। जगह-जगह ग्रामीणों ने पदयात्रा का स्वागत किया और अपनी समस्याएं साझा कीं।

पिक्रीपाली में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि डबल इंजन की सरकार मनरेगा की रोजगार गारंटी को कमजोर करने की साजिश कर रही है। यदि मनरेगा को इस तरह बदला गया तो ग्रामीण मजदूरों के सामने रोजगार का संकट खड़ा हो जाएगा और उन्हें मजबूरी में पलायन करना पड़ेगा। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार से मांग की कि मनरेगा योजना को उसके मूल स्वरूप में सुचारू रूप से चलाया जाए।

पदयात्रा के दौरान दीपक बैज ने ग्राम लामीपाली, सेमीकोट और चिंगरीडीही में किसानों व मजदूरों से सीधा संवाद किया। उन्होंने मजदूरों के परिवारों से मुलाकात कर बच्चों को गोद में लेकर उनकी समस्याएं सुनीं। चिंगरीडीही के परछीआट में वे किसानों के साथ जमीन पर बैठकर खेती, मजदूरी और सरकारी योजनाओं पर चर्चा करते नजर आए।

दीपक बैज ने धान खरीदी व्यवस्था को लेकर भी साय सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि बरमकेला सहित पूरे छत्तीसगढ़ में धान खरीदी में भारी गड़बड़ियां हो रही हैं और एक बड़े घोटाले की आशंका है। उन्होंने इस मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग की। कांग्रेस का यह महासंग्राम आगे भी जारी रहेगा और पार्टी गांव-गांव जाकर जनता की आवाज बुलंद करेगी।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, मनरेगा बचाओ प्रदेश समन्वयक पूर्व केबिनेट मंत्री उमेश पटेल, सारंगढ़ विधायक उत्तरी गनपत जांगड़े, बिलाइगढ़ विधायक कविता प्राण लहरे, जिला समन्वयक विकास शर्मा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष ताराचंद देवांगन, जिला प्रभारी आलोक चन्द्राकार,  चन्द्रपुर विधायक रामकुमार यादव,पूर्व  जिला कांग्रेस अध्यक्ष अरुण मालाकार, पूर्व विधायक प्रकाश नायक, पूर्व विधायक चंद्रदेव राय, पूर्व विधायक पद्मा मनहर, किशोर पटेल अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बरमकेला,नगर पंचायत अध्यक्ष सत्यभामा मनोहर नायक, उपाध्यक्ष राजू नायक, जनपद उपाध्यक्ष ओंकार पटेल, विधानसभा प्रभारी संदीप अग्रवाल, सेवादल प्रदेश महिला अध्यक्ष मंजूलता आनन्द, पी सी सी डेलीगेट्स  शरद यादव, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष ताराचन्द पटेल, कन्हैयालाल सारथी, गोपीनाथ नायक, महेश देहरी, सरिता गोपाल, सरिया ब्लाक अध्यक्ष उग्रसेन साहू, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष शुभम बाजपेई, एन एस यू आई, जिलाध्यक्ष अभीषेक शर्मा, ब्लाक अध्यक्ष दुर्गेश पटेल, युवा कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष सत्या निषाद, बंटी साहू, डिलेश्वर पटेल, प्रमोद नायक, संतोष चौहान जिले के समस्त प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष गण, ब्लाक अध्यक्ष गण, समस्त जनपद सदस्य गण, समस्त पार्षद गण, समस्त सरपंच गण, समस्त पदाधिकारी गण, विभिन्न जिले से आये कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button